उत्तराखंड में कांग्रेस विधायक के बेटे पर हुआ जानलेवा हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम; CM धामी ने दिए जांच के आदेश

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ के छोटे बेटे और रुद्रपुर नगर निगम के पार्षद सौरभ बेहड़ पर नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे सौरभ राज बेहड़ पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले में विधायक के बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद प्रदेश में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोप दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि सौरभ राज किसी मामले को लेकर रविवार की शाम आवास विकास इलाके में पुलिस चौकी जाने के लिए घर से निकले थे, तभी बदमाशों ने हमला कर दिया। कांग्रेस विधायक और सूबे की सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ के बेटे पर रविवार देर शाम तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। गंभीर स्थिति के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस की टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। विधायक तिलक राज बेहड़ ने बताया कि घटना से पहले वह आवास विकास चौकी जाने की बात कह कर घर से निकले थे। रास्ते में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। डॉक्टरों के मुताबिक, सौरभ की हालत पर लगातार निगरानी की जा रही है।

सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधायक बेहड़ से फोन पर बात की। उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसमें बाइक सवार तीन बदमाश रेकी करते नजर आए हैं। हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Advertisement

वारदात के बाद गरमाई राजनीतिक 

इस सनसनीखेज वारदात के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। प्रशासन और पुलिस सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल साबित हो रही है।

बता दें कि तिलक राज बेहड़ किच्छा से विधायक और सूबे की सरकार के पूर्व मंत्री हैं। सौरभ बेहड़ उनका छोटा बेटा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: मोबाइल टॉर्च जला चिल्लाता रहा बचाओ-बचाओ...नोएडा में 'लापरवाही के गड्ढे' में गिर इंजीनियर की मौत; दिल चीर देगा पापा से कहे उसके आखिरी शब्द

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड