Weather Update: 15 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की रफ्तार से चलेगी हवाएं; जानें IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुजरात सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जानें पूरी जानकारी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Maharashtra Weather Alert: Rain Lashes Parts Of Mumbai; IMD Issues Yellow Alert For These Districts
आज का मौसम | Image: ANI/Representative

भारत में मानसून सक्रिय है, मौसम विभाग ने गुजरात समेत कई राज्यों में भारी से बेहद भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के मुताबिक गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ में अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है। कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पूर्वी राजस्थान में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और कुछ अन्य इलाकों में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

इन राज्यों में सतर्कता जरूरी

गुजरात के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी है। अहमदाबाद, आनंद, राजकोट, भावनगर सहित इलाकों में पानी भरने और फ्लैश फ्लड का खतरा बताया गया है। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में भी बहुत भारी बारिश की आशंका है। राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बदलेगा मौसम 

उत्तर भारत में दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान ज्यादातर बादल छाए रहेंगे।

कई राज्यों में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवा चलने की आशंका है। कुछ जगहों पर हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का भी खतरा है।

Advertisement

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह 

IMD ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। किसानों को फसल की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग लगातार अपडेट जारी कर रहा है। स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने से आगे भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

यह भी पढ़ें: 'न्याय की जीत हुई लेकिन क्या ताहिर...', रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर तंज

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड