'न्याय की जीत हुई लेकिन क्या ताहिर हुसैन ने अपनी मौन स्वीकृति के साथ दंगे भड़काने की साजिश रची', CM रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर साधा निशाना

AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के फैसले का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने केजरीवाल से ताहिर हुसैन को कथित तौर पर समर्थन देने पर सवाल भी उठाया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 CM Rekha Gupta Reaction on Delhi Riots
ताहिर हुसैन को उम्र कैद की सजा CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा? | Image: ANI

दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कड़कड़डूमा कोर्ट के  ताहिर समेत 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है और जुर्माना भी लगाया। कोर्ट के फैसले का दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वागत किया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से ताहिर हुसैन को कथित तौर पर समर्थन देने पर सवाल भी उठाया है।

CM रेखा गुप्ता ने अपने X पोस्ट में लिखा है, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में माननीय न्यायालय द्वारा आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने का हम स्वागत करते हैं। आज दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी से जवाब चाहती है। ताहिर हुसैन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया लेकिन उसके बाद भी केजरीवाल जी, मनीष सिसोदिया उसके सपोर्ट में खड़े रहे!

CM रेखा गुप्ता का केजरीवाल से सवाल

पोस्ट में आगे लिखा है, ताहिर को बचाने की लगातार कोशिश करते रहे! आखिर क्यों? क्या केजरीवाल जी दिल्ली की जनता को बताएंगे? क्या उनकी शह पर ही ताहिर हुसैन जैसे लोगों ने दंगों की साजिश रची थी? आज न्याय की जीत हुई है। यह फैसला देश के हर नागरिक का कानून और न्यायपालिका पर विश्वास और मजबूत करता है।

ताहिर हुसैन को उम्र कैद की सजा 

2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन को उम्र कैद की सजा सुनाने के दौरान अदालत ने बड़ी बात कही। कोर्ट ने कहा, यह घटना 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (rarest of rare) कैटेगरी में नहीं आता है। इसलिए फांसी की सजा नहीं हो सकती। हालांकि, कोर्ट ने माना कि इस अपराध ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया था। कोर्ट ने कहा कि मृतक को "जानवर की तरह" घसीटा गया और उसके शव को नाले में फेंक दिया गया।

Advertisement

दिल्ली दंगा शहर कोई व्यक्ति भूल नहीं सकता-गौरव वल्लभ

भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में  AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर कहा, "दिल्ली का कोई नागरिक भूला नहीं है कि किस तरह से उस समय पूरे शहर में आम आदमी पार्टी ने अराजकता फैलाई। किस तरह से छतों के ऊपर से पुलिसकर्मियों पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए और पूरी तैयारी के साथ। "

"AAP जो दुनिया भर में घूम रही है, उसे जवाब देना चाहिए कि उनका नाम 'अराजकता बढ़ाओ पार्टी' क्यों न हो जाए?... अरविंद केजरीवाल जो सबके इस्तीफे मांगते हैं, वे खुद जेल में रहते हुए अपना शीशमहल छोड़ना नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने खुद का इस्तीफा नहीं दिया था... इतिहास के पन्नों में एक ही लाइन लिखी जाएगी कि 'एक थी आम आदमी पार्टी, जिसने किया जमकर भ्रष्टाचार।"

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमें उम्मीद है कि उम्रकैद की सजा फांसी में तब्दील होगी क्योंकि...', पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर बोले कपिल मिश्रा, AAP ने क्या कहा?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड