'हमें उम्मीद है कि उम्रकैद की सजा फांसी में तब्दील होगी क्योंकि...', पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन की सजा पर बोले कपिल मिश्रा, AAP ने क्या कहा?

दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कोर्ट ने AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अब इस फैसले पर BJP और AAP नेताओं की प्रतिक्रिया आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Court Sentences Former AAP Councillor Tahir Hussain, Others To Life in IB Official Ankit Sharma Murder Case
ताहिर हुसैन को उम्र कैद की सजा | Image: ANI, Republic

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार, 31 जुलाई को 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई है। ताहिर पर कोर्ट 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अब कोर्ट के फैसले पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा की प्रतिक्रिया है। उन्होंने कहा है कि मुझे पूरी उम्मीद है कि उम्रकैद की सजा फांसी में तब्दील होगी। वही,ताहिर हुसैन की सजा पर AAP नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।

कोर्ट ने ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है। दिल्ली पुलिस ने ताहिर समेत सभी दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग की थी। मगर सुनवाई के तौरान कोर्ट ने कहा, यह घटना 'दुर्लभतम से दुर्लभ' (rarest of rare) कैटेगरी में नहीं आता है। इसलिए फांसी की सजा नहीं हो सकती। हालांकि, कोर्ट ने माना कि इस अपराध ने समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया था। कोर्ट के फैसले पर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, ये न्याय की शुरुआत है।

ये न्याय की शुरुआत है- कपिल मिश्रा 

ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा मिलने पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "ये न्याय की शुरुआत है। यह बेहद दुर्लभ श्रेणी का अपराध है। जब ये मामला उच्च न्यायालय में जाएगा तब इसे फांसी में बदला जाएगा, ऐसी हम उम्मीद करते हैं। यह दिल्ली दंगों के एक मामले का फैसला आया है, हमें उम्मीद है कि अन्य मामलों में भी इसी प्रकार का न्याय किया जाएगा। दिल्ली दंगों में सुनियोजित तरीके से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की गई, आशा करता हूं जब ये मामला हाइकोर्ट में जाएगा तब ये उम्रकैद फांसी में बदली जाएगी"

AAP ने दिल्ली में दंगा भड़काया था-हर्ष मल्होत्रा

वही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने ने कहा, "आम आदमी पार्टी का नेता ताहिर हुसैन जब पूर्वी दिल्ली में दंगा भड़का रहा था, उस समय IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या की गई, जिसमें कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। जब हत्या के आरोप में (ताहिर हुसैन की) गिरफ्तारी की गई तो लंबे समय तक आम आदमी पार्टी के नेता, स्वयं अरविंद केजरीवाल भी उसका समर्थन करते रहे। आम आदमी पार्टी के लोग अराजक हैं, उनके नेता अराजक हैं और ये लोग जंतर-मंतर पर इस्तीफे की मांग कर रहे थे? "

Advertisement

 मैं इसे न्याय की जीत मानता हूं-मनोज तिवारी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में  AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने पर कहा, "2020 का दिल्ली दंगा, उस क्षेत्र में हुआ जहां मैं सांसद हूं। दिल्ली दंगों का मास्टर माइंड ताहिर हुसैन और उसके साथियों को आज उम्रकैद की सजा हुई है। मैं इसे न्याय की जीत मानता हूं और आम आदमी पार्टी के पार्षद के रूप में उसने ऐसा जघन्य हत्याकांड किया, ऐसा जघन्य दंगा करवाया था।

मनोज तिवारी ने आगे कहा, "आज आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी एक बार आगे आकर क्षमा तो मांगनी चाहिए कि आपने पार्षद बनाने के लिए कैसे लोगों को चुना था... आज जब कोर्ट से ताहिर हुसैन समेत उसके अन्य साथियों को उम्रकैद की सजा का निर्णय आया है तो न्याय का विश्वास पूरा हुआ है। हालांकि इसमें लोग और भी कड़े दंड की अपेक्षा कर रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली दंगों को अपने सामने देखा था। ये बहुत संतोष का विषय है, न्याय की जीत होनी शुरू हुई है।"

Advertisement

कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कोर्ट के फैसले पर कहा, "जैसे ही इस तरह का आरोप ताहिर हुसैन में लगा, AAP ने उसे तुरंत पार्टी से निकाल दिया। मैं पहले तो बहुत साफ बात रख देता हूं। लेकिन ऐसे दर्जनों उदाहरण है कि जघन्य से जघन्य अपराधों में शामिल लोगों को भाजपा सीने से चिपकाकर रखती है। मैं तो ये कहूंगा कि ताहिर हुसैन आखिर तो भाजपा का ही था। आज तक यदि दिल्ली में दंगे होने का किसी को राजनीतिक फायदा पहुंचा है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा को पहुंचा है।"

AAP ने कपिल मिश्रा पर लगाया गंभीर आरोप

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "अभी जो  (दिल्ली विधानसभा)चुनाव हुआ 2025 में उसमें भाजपा को जीत दिलवाने के लिए मुस्तफाबाद जैसी सीट पर गैर-भाजपाई वोटों को बांटने के लिए, ताहिर हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से लड़वाया गया। 25 पुलिस कर्मी रोज ताहिर हुसैन को रोज अपने साथ चुनाव प्रचार के लिए ले जाते थे, कोई अनुमति नहीं ली जाती थी। चुनाव आयोग चुप था। कपिल मिश्रा भाजपा सरकार में मंत्री हैं, वे मेरी बातों को नकार सकते हैं तो कर दें लेकिन कपिल मिश्रा का अपना चुनावी ऑफिस और उनका विधायक कार्यालय ताहिर हुसैन के उसी घर में था।"

यह भी पढ़ें: BREAKING: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्र कैद, अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने किया सजा का ऐलान

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड