Weather: दिल्ली-NCR में कल से मानसून करेगा तांडव, 22 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट; जानें IMD का ताजा अपडेट

दिल्ली-NCR में कस से 21 जुलाई तक बादल छाए रहने और झमाझम बारिश होने का दौर शुरू हो जाएगा। वहीं 22 राज्यों में IMD ने भारी बारिश, तूफान और बाढ़ का अलर्ट जारी किया। जानिए IMD का ताजा अपडेट, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather in Delhi-NCR
आज का मौसम | Image: ANI

IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 60 घंटों में देश के 22 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत सबसे ज्यादा प्रभावित होगा।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम 

दिल्ली में इस हफ्ते आसमान में बादल छाए रहेंगे, साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है। 
16 जुलाई: आंशिक बादल छाए रहेंगे, दोपहर में तेज गर्मी और उमस महसूस होगी।  
17 जुलाई: बारिश को लेकर अलर्ट नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। 
18-19 जुलाई: गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। तापमान 36-28 डिग्री के बीच रह सकता है।  
20-21 जुलाई: बादल छाए रहेंगे, उमस बनी रहेगी, ऐसे में चिपचिपे मौसम के साथ गर्मी का अहसास होगा।

देशभर में मानसून का रौद्र रूप

IMD के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बनने वाले लो प्रेशर सिस्टम से पूर्वी भारत, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश होने वाली है। कई जगहों पर भूस्खलन और नदियों में जल स्तर बढ़ने का खतरा है। उत्तर-पश्चिमी राज्यों (दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान) में बारिश कम रहेगी, लेकिन अचानक तेज हवाएं और उमस लोगों को परेशान कर सकती है। बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। लोगों से अपील की है कि पहाड़ी इलाकों और नदी किनारे रहने वाले लोग सतर्क रहें। शहरी इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 22 राज्यों में अलग-अलग स्तर की भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम में अचानक बदलाव और तेज हवाएं लोगों को चौंका सकती हैं। बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव का खतरा भी बढ़ने वाला है। ऐसे में मौसम विभाग लगातार स्थानीय प्रशासन और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास, चाबहार समेत कई शहरों में फिर दागी मिसाइल

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड