अपडेटेड 1 July 2024 at 16:21 IST

IMD ने इन राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी की, अरुणाचल में रेड अलर्ट; जानें मौसम का नया अपडेट

IMD Update: भारत में अलग अलग जगह बारिश से आफत मची हुई है, मौसम विभाग ने कई राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया, वहीं अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है।

Follow : Google News Icon  
Bengaluru: IMD Issues Heavy Rain Alert | Check
IMD ने जारी किया अलर्ट | Image: X

India Weather Update: भारत के कई राज्यों में अलग अलग जगह बारिश से आफत मची हुई है। एक तरफ पहाड़ी राज्यों से बादल फटने की खबर आ रही है तो दूसरी ओर झारखंड में पहली बारिश के बाद से ही लगातार पुल गिरने का सिलसिला जारी है, IMD ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग की तरफ से मौजूदा स्थिति को लेकर भी जानकारी दी गई है, जिन राज्यों में बारिश हो रही है वहां, 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। वहीं, नॉर्थ ईस्ट राज्यों की बात करें तो मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच लगातार बारिश होती रहेगी।  

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान

मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि, 'इस वक्त मानसून सक्रिय अवस्था में है... पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश होने का अनुमान है... मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में हर जगह हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है... पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में मानसून आगे बढ़ रहा है, अगले 2-3 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में मानसून आगे बढ़ जाएगा।'

झारखंड में बारिश, नदी की तेज धारा में गिर रहे पुल

दूसरी तरफ, झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था, लेकिन शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल टूट कर गिर गया।

Advertisement

हिमाचल में सड़कें बंद, असम में बाढ़ ने बढ़ाई टेंशन

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को हुई भारी बारिश से कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में तीन सड़कों पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वहीं, लगातार बादल फटने की खटनाएं भी सामने आ ही है, असम में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ कैंप, पुलिस कैंप, लोगों के घरों में पानी भर गया है। रास्ते ब्लॉक हैं। बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है।

यह भी पढ़ें : बुद्धा टेंपल में CM धामी ने 'मन की बात' सुनने आए पर्यटकों से की मुलाकात; सुनी जनता की समस्याएं

Advertisement

दिल्ली में 11 लोगों की मौत, कई जगह जलभराव

वहीं राजधानी दिल्ली में भी भारी बारिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जगह-जगह जमा पानी जानलेवा साबित हो रहा है। अंडरपास के पास शनिवार को दो लड़कों की डूबकर मौत हो गई। वहीं ओखला अंडरपास से गुजरने की कोशिश कर रहे एक शख्स की मौत हो गई। इसके साथ दिल्ली में बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर है।

यह भी पढ़ें : स्वाति मालीवाल मारपीट केस में बिभव की याचिका पर दिल्ली HC करेगा सुनवाई

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 16:46 IST