IMD Alert: 24 जून को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गुजरात और महाराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी; जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों के लिए भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी गरज चमक के साथ मध्य बारिश हो सकती है, जानें पूरी डिटेल
- भारत
- 2 min read

IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो-तीन घंटों के अंदर कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाएं का अलर्ट जारी किया है। IMD ने मानसून की सक्रियता के चलते लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के नाम भी बताए हैं जहां रेड अलर्ट जारी किया गया है, जहां भारी बारिश के साथ 60 KMph की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
IMD के मुताबिक, गुजरात के छोटा उदेपुर, डांग्स, जूनागढ़, नर्मदा, राजकोट, तापी के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, वहीं यहां कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, इस दौरान 40-60 kmph हवाएं चलेंगी और मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और ठाणे में बारिश होने की संभावना है।
कहां-कहां होगी बारिश?
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा, बीजापुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कोरबा, मुंगेली, रायगढ़ और सरगुजा में बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
गुजरात के अमरेली, भरूच, भावनगर, गिर सोमनाथ, नवसारी, सूरत, वडोदरा और वलसाड में भी तेज बारिश देखने को मिलेगी।
पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड के कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR के मौसम की बात की जाए को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। लेकिन मौसम के इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके बाद उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। IMD ने जनता से अपील की है कि खुले में न रहें, खासकर पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों की सुरक्षा करें। तेज बारिश के बाद यातायात पर असर पड़ सकता है, इसलिए सड़कों पर सावधानी बरतें।