17 करोड़ में बुक किया शाही पैलेस, मेहमानों के लिए दो प्राइवेट जेट... लेकिन बॉय फ्रेंड के लिए केतन को मंगेतर सिया ने दे दी मौत की खौफनाक सजा
पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में कोर्ट ने मंगेतर सिया और चेतन चौधरी को 7 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। केतन की हत्या लोहागड़ किले पर 18 जून 2026 को हत्या कर दी गई। सिया के प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन को धक्का देकर नीचे गिरा था।
- भारत
- 4 min read

Ketan Agarwal Death: शादी की तैयारियों में व्यस्त एक अमीर परिवार का सपना ऐसा टूटा कि मातम पसर गया। पुणे के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट कारोबारी परिवार के युवक केतन अग्रवाल की उनकी मंगेतर सिया गोयल ने लोहागड़ किले पर हत्या कर दी। शुरुआत में इस एक हादसा समझा जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में वो सोची-समझी खौफनाक हत्या निकली।
सिया गोयल ने इस वारदात को अपने प्रेमी चेतन चौधरी के साथ मिलकर अंजाम दिया। 26 साल के केतन अग्रवाल पुणे के बड़े रियल एस्टेट व्यापारी विशाल अग्रवाल के बेटे थे और परिवार की कंपनी में डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे।
केतन अग्रवाल और सिया गोयल की दोनों नवंबर 2026 में उदयपुर, राजस्थान में शादी करने वाले थे। इस शादी को भव्य और यादगार बनाने के लिए 17 करोड़ रुपये में एक शाही पैलेस बुक किया था और मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए दो प्राइवेट विमान की भी व्यवस्था की गई थी।
7 दिन की कस्टडी में सिया और चेतन
केतन अग्रवाल हत्या मामले में मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी को लोनावला पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया था, जहां कोर्ट ने उन्हें 29 जून तक 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इस पूरे मामले की जांच करना चाहती है।
Advertisement
घूमने गए थे केतन और सिया
18 जून को केतन और सिया लोहागड़ किला घूमने गए थे। सिया ने पुलिस को बताया कि केतन फिसलकर किले से नीचे गिर गए। शुरुआत में इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन केतन के अनुभवी ट्रेकर होने और परिस्थितियों को देखते हुए परिवार को शक हुआ। इसके बाद केतन के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई।
पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी संदीप सिंह गिल के नेतृत्व में जांच शुरू हुई। गुप्त सूत्रों, गवाहों के बयानों और तकनीकी सबूतों से पता चला कि सिया गोयल पिछले एक साल से चेतन चौधरी नाम के युवक से संबंध रखती थी। दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। योजना के मुताबिक चेतन किले पहुंचा और दोनों ने केतन को किसी चीज से मारा और किले से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
Advertisement
परिवार का दर्द
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने बताया, "फरवरी में दोनों की सगाई हुई थी। 6 जून को वे बाली जाने वाले थे, लेकिन केतन का पासपोर्ट चोरी हो जाने के कारण वह नहीं जा सका। चेतन चौधरी किले पर दोपहिया वाहन से आया। सिया और चेतन दोनों ऊपर गए, केतन को मारा और नीचे फेंक दिया।"
उन्होंने आगे कहा, “अगर सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो हमें बता देती, हम तुरंत शादी रद्द कर देते। इतना क्रूर फैसला क्यों लिया? 26 साल के युवक को मार डालने की सोच कहां से आई? समाज को ऐसे क्रूर मानसिकता वाले लोगों पर गौर करना चाहिए।”
केतन की मां ने सिया को विश्वासघाती बताते हुए का कहा, “मैंने सिया से कई बार मुलाकात की, साथ शॉपिंग की, डिनर पर गई, लेकिन कभी शक नहीं हुआ। मेरे बेटे की मौत के लिए सिया और उसका बॉयफ्रेंड पूरी तरह जिम्मेदार हैं। मैं इन दोनों को फांसी की सजा की मांग करती हूं।”
पुलिस की कार्रवाई
लोनावाला रूरल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया गया। चेतन चौधरी को पिछले रात और सिया गोयल को सुबह गिरफ्तार किया गया। दोनों ने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।