Weather: फिर मौसम लेगा यूटर्न, IMD ने कई राज्यों में जारी किया बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; दिल्ली-UP में कैसे रहेंगे हालात?

Weather: उत्तर भारत में मौसम में एक बार फिर बदलने वाला है। मैदानी इलाकों में ठंड लौटने की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
weather update
weather update | Image: ANI

Weather Report, 9 February 2026: उत्तर भारत में कुछ दिनों में तापमान बड़ा है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन सर्दी अभी खत्म नहीं हुई है। जी हां, मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। आज 9 फरवरी 2026 को मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से मौसम में बदलाव की चेतावनी जारी की है। यह सिस्टम आज से एक्टिव हो रहा है और 11 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। खासकर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाएगा, जबकि मैदानी इलाकों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी।

दिल्ली में नहीं होगी बारिश

दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात को घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है। दिन में धूप निकल सकती है लेकिन सर्द हवाओं से ठंडक बनी रहेगी। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 23-25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। राजधानी में बारिश की चेतावनी नहीं है, लेकिन सर्द हवाओं से ठंडक महसूस होगी।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

यूपी में भी मौसम एक बार फिर बदल सकता है। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यहां न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री रह सकता है। साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार में अगले तीन दिन तक घना कोहरा रहने का अनुमान है। इस दौरान दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी। इसके अलावा राजस्थान के कुछ इलाकों में भी मौसम बदल सकता है और हल्की बारिश हो सकती है।

Advertisement

बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

पहाड़ी इलाके (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में आज से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर दिखना शुरू हो जाएगा। हिमाचल में 11 फरवरी तक मौसम बदला रहेगा, जहां लाहौल-स्पीति, ताबो जैसे इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली के साथ बर्फबारी हो सकती है। इससे कड़ाके की ठंड महसूस होगी।

उत्तराखंड में भी नए विक्षोभ से रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे जिलों में बारिश-बर्फबारी होगी, जिसका असर मैदानों तक पहुंचेगा। जम्मू-कश्मीर की घाटियों में 2 दिनों बाद फिर बारिश-बर्फबारी बढ़ेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP के रायबरेली में दिल दहला देने वाला हादसा, गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड