UP के रायबरेली में दिल दहला देने वाला हादसा, गंगा एक्सप्रेसवे पर बेकाबू कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत

Raebareli Accident: एक्सप्रेसवे पर लड़कियां पैदल जा रही थी। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने उनको कुचल दिया। हादसे में दो लड़कियों ने मौके पर दम तोड़ दिया, तो वहीं दो की अस्पताल में मौत हुई। अन्य लड़कियां घायल हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raebareli Accident
Raebareli Accident | Image: ANI, Representative

UP, Raebareli Accident news: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से दर्दनाक हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। रविवार (8 फरवरी) एक कार ने 9 लड़कियों को रौंद दिया। हादसे में चार लड़कियों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुई हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पीछे से ‘मौत’ बनकर आई तेज रफ्तार कार

यह हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानपुर जनोली के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार एक्सप्रेस-वे के किनारे कई लड़कियां पैदल जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि लड़कियां चुली गांव में आयोजित सामुदायिक भोज से लौट रही थीं।

हादसे के बाद तुरंत स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। उन्होंने एम्बुलेंस और पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीयों की मदद से पुलिस ने घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

4 लड़कियों ने तोड़ा दम, एक की हालत गंभीर

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दो लड़कियों हिमांशी (23) और शालिनी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल हुए अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया। तब तक रश्मी (14) और आसमा (22) भी दम तोड़ चुकी थीं। हादसे में घायल हुए एक और लड़की की हालत गंभीर बताई जा रहा है। अन्य का इलाज जारी है। सभी जगतपुर थाना क्षेत्र के कोडर और चूली गांव की रहने वाली थीं।

Advertisement

कार छोड़कर भागा चालक, तलाश जारी 

रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रवि कुमार ने जिला अस्पताल का दौरा किया और घायल लोगों से मुलाकात की। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। वहीं, चालक की तलाश में जुटी है। 

यह भी पढ़ें: 'झूठ बखान से पहले सच्चाई बताओ...' अखिलेश यादव का योगी सरकार पर वार, आज से शुरू हो रहा यूपी विधानसभा का बजट सत्र

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड