IIT Bombay Suiciede Case: छात्र साहिल आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से 8 घंटे तक पूछताछ, जानें आरोपों पर क्या कहा

IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के मामले में कॉलेज के प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से मुंबई क्राइम ब्रांच ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IIT Bombay Student Death: Sahil Wakode’s Father Demands Arrest of Alleged Accused; Calls for Speedy Probe
छात्र साहिल आत्महत्या मामले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से 8 घंटे तक पूछताछ | Image: X

मुंबई क्राइम ब्रांच ने IIT बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के सिलसिले में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला से पूछताछ की है। पवई स्थित IIT बॉम्बे कैंपस में डूला से करीब 8 से 10 घंटे तक पूछताछ की गई। सूत्रों ने बताया कि अपने बयान में डूला ने क्राइम ब्रांच से कहा कि छात्र के मामले में उन्होंने संस्थान द्वारा तय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया था। वाकोडे ने बाद में अपने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी।

छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बाद IIT बॉम्बे ने प्रोफेसर डूला को छुट्टी पर भेज दिया था। शुक्रवार को संस्थान के पवई कैंपस में उनसे करीब 8 से 10 घंटे तक पूछताछ की गई। अपने बयान में डूला ने क्राइम ब्रांच को बताया कि वाकोडे की मौत से पहले हुई घटनाओं के दौरान उन्होंने IIT बॉम्बे के नियमों और प्रक्रियाओं का पालन किया था, इसके आगे कुछ भी नहीं किया था।

प्रोफेसर डूला ने सभी आरोपों को किया खारिज

क्राइम ब्रांच ने पहले पवई पुलिस से जांच अपने हाथ में ली थी और जांच के हिस्से के तौर पर डिजिटल और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं ने मामले से जुड़े छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। प्रोफेसर डूला ने उन आरोपों से भी इनकार किया कि उन्होंने वाकोडे के साथ जाति-आधारित भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न किया था, जैसा कि छात्र के माता-पिता ने आरोप लगाया है। माता-पिता ने अपनी शिकायत में प्रोफेसर और कई अन्य लोगों का नाम लिया है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है प्रोफेसर पर आरोप?

IIT बॉम्बे के दूसरे साल के छात्र साहिल वाकोडे ने 18 सितंबर को आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उनके परिवार ने आरोप लगाया कि उन्हें संस्थान में जाति-आधारित और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था और उन्होंने प्रोफेसर डूला का नाम भी उन लोगों में शामिल किया जिन पर उन्होंने आरोप लगाए थे। मुंबई क्राइम ब्रांच इन आरोपों की जांच कर रही है।

Advertisement

परीक्षा हॉल के CCTV फुटेज बड़ा सबूत

बता दें कि बीते दिनों छात्र साहिल वाकोडे के सुसाइड मामले में परीक्षा हॉल के अंदर का CCTV फुटेज भी सामने आया था। मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रहा है। वीडियो में साहिल काली टी-शर्ट में एग्जाम हॉल में पहली बेंच पर बैठे नजर आया था। 54 सेकंड के वीडियो में साफ हो गया था कि उस दिन  परीक्षा हॉल  में क्या -क्या हुआ था। फुटेज में क्लास के अंदर तीन सुपरवाइजर भी दिखे थे। साहिल मोबाइल फोन की ओर देखने की कोशिश करता देखा गया, जिसके बाद प्रोफेसर उन्हें कथित तौर पर नकल करते हुए पकड़ लेते हैं। फुटेज के अंतिम हिस्से में साहिल प्रोफेसर को अपना मोबाइल फोन सौंपते और प्रोफेसर उन्हें परीक्षा हॉल से बाहर ले जाते दिख रहे हैं।

छात्र पर परीक्षा में चोरी का लगा था आरोप

आरोप है कि जब साहिल अपने फोन पर ChatGPT के जरिए पेपर सॉल्व या अपलोड कर रहे थे, उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला की नजर उन पर पड़ी। प्रोफेसर तुरंत उनके पास पहुंचे, मोबाइल देखने के बाद उन्हें सीट से उठने को कहा और बाहर ले गए। मामले में आईआईटी बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण पर साहिल को जाति के आधार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोएडा के सुपरनोवा बिल्‍डिंग के 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने की खुदकुशी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड