'अगर शक्ति है तो उसका प्रदर्शन करना चाहिए, भारत का एक्शन ऐसा हो कि दुनिया...', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि देश शक्तिशाली है, ये दिखाने का समय आ गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
RSS chief Mohan Bhagwat explained how casteism will be eradicated In Aligarh
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत | Image: ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। हर तरफ कड़े एक्शन की मांग उठ रही है। जिस तरह आतंकियों ने निहत्थे और बेगुनाहों की हत्या की उसे देखकर पूरा देश का खून खोल रहा है और बदले की आवाज उठ रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने इस आतंकी घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शत्रुता और दुश्मनी हमारा स्वभाव नहीं है, लेकिन नुकसान सहना भी हमारा स्वभाव नहीं है।


RSS प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के संबोधन के दौरान पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि देश शक्तिशाली है, ये दिखाने का समय आ गया है। उन्होंने इस लड़ाई को धर्म और अधर्म के बीच का संघर्ष बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि भारत को सशक्त बनाने के लिए एक जुट हो जाएं ताकि वह ऐसे असुरों का नाश कर सके।

नुकसान सहना भी हमारा स्वभाव नहीं-मोहन भागवत

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहन भागवत ने कहा,शत्रुता और दुश्मनी हमारा स्वभाव नहीं है, लेकिन नुकसान सहना भी हमारा स्वभाव नहीं है। अगर शक्ति है तो उसका प्रदर्शन करना चाहिए। ऐसे समय में शक्ति दिखानी चाहिए... इससे दुनिया को संदेश जाता है कि शक्ति का सामना करने वाला मजबूत है। लड़ाई समुदायों के बीच नहीं बल्कि अच्छाई और बुराई के बीच है। कश्मीर में चरमपंथियों ने जो किया, उसकी हर कोई निंदा कर रहा है। कश्मीर में मरने वाले लोगों को उनका धर्म पूछकर मारा गया। हिंदू ऐसा कभी नहीं करेंगे। हमें इस घटना पर दुख है।

22 अप्रैल को आतंकियों ने मचाया था कत्लेआम

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने देश को हिलाकर रख दिया है। आतंकियों ने इस बार बेकसूर पर्यटकों को अपना निशाना बनाया और 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। बैसरन घाटी को 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से जाना जाता है, यहां हर रोज हजारों की संख्या में प्रर्यटक पहुंचे हैं। मगर इस खूबसूरत घाटी को आतंकियों ने खून से रंग दिया।  ये हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी का सबसे घातक हमला है। यही वजह है कि पूरे देश से एक ही मांग उठ रही है। आतंक का जल्द से जल्द खात्मा।

Advertisement

सेना प्रमुख का जम्मू-कश्मीर दौरा 

बता दें कि आज, शुक्रवार को भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। सेना प्रमुख पहलगाम हमले के मद्देनजर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए श्रीनगर पहुंचेंगे। स्थानीय सैन्य संरचनाओं के शीर्ष कमांडर उन्हें घाटी में और नियंत्रण रेखा पर सेना द्वारा उठाए गए आतंकवाद विरोधी उपायों के बारे में जानकारी देंगे। इस दौरान 15 कोर कमांडर और राष्ट्रीय राइफल्स के अन्य कमांडर भी मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक में 2 घंटे तक मंथन, राहुल बोले- एक्शन लें, हम सरकार के साथ

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड