राष्ट्र बचेगा, तो हम बचेंगे, राष्ट्र सर्वोपरि तब होता है, जब 'मैं' से 'हम' बन जाता है...रिपब्‍लिक के मंच पर बोले स्वामी चिदानंद जी महाराज

देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' जारी है, जहां दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस दौरान मंच से स्वामी चिदानंद जी महाराज ने बताया कि राष्ट्र सर्वोपरि कैसा हो सकता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
If nation survives we survive  nation becomes paramount when I transforms into we Swami Chidanand ji Maharaj on Republic platform
स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज | Image: Republic

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में रिपब्लिक भारत का सबसे बड़ा और बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम 'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' का शानदार आगाज हो चुका है। इस सम्मेलन में देश के कई दिग्गज शामिल हुए। 

सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के बाद परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज भी शामिल हुए जहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। शो के दौरान उन्होंने बताया कि राष्ट्र सर्वोपरि कैसा बनाया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि "अलमारियों की शेल्फ भरती चली जा रही हैं, लेकिन भीतर का सेल्फ खाली होता जा रहा है।"

राष्ट्र सर्वोपरि तब होता है, जब....स्वामी चिदानंद जी महाराज

'राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026' के मंच से जब स्वामी चिदानंद जी महाराज ने राष्ट्र सर्वोपरि के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि "राष्ट्र बचेगा, तो हम बचेंगे, राष्ट्र सर्वोपरि तब होता है, जब 'मैं' से 'हम' बन जाता है।" आगे उन्होंने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है, तो उसे कड़ी कानूनी तरीके से निपटारा करके राष्ट्र निर्माण करना होगा है। राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे। राष्ट्र सर्वोपरि तब होता है, जब 'मैं' से 'हम' बन जाता है।'

"अलमारियों की शेल्फ भरती चली जा रही हैं, लेकिन...

राष्ट्र सर्वोपरि सम्मेलन 2026 के मंच से एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए स्वामी चिदानंद जी महाराज ने कहा कि इंसान के शेल्फ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि "अभी हो तो रहा कि अलमारियों की शेल्फ भरती चली जा रही हैं, चाहें वो साड़ियों से, शूट से या किसी अन्य चीज से, लेकिन भीतर का सेल्फ खाली होता जा रहा है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें: अकेले दम पर यूपी का चुनाव लड़कर दिखा दें राहुल गांधी-प्रियंका वाड्रा; रिपब्‍लिक के मंच से स्‍मृति ईरानी ने दिया खुला चैलेंज, बोलीं- वो क्या नेता बनेंगे जो...
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड