नाम बदल बुक किया होटल, लड़के को बताया बेटा... IAS पूजा खेडकर की मां कैसे हुईं गिरफ्तार? पूरी कहानी

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोराम को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोरमा पर किसानों को धमकी देने का आरोप है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Puja Khedkar Mother Manorama Khedkar
Puja Khedkar Mother Manorama Khedkar | Image: Video Grab

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां मनोराम को पुणे ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोरमा पर किसानों को धमकी देने का आरोप है। पुलिस ने मनोरमा को रायगढ़ के महाड़ से अरेस्‍ट किया। यहां वो एक होटल में नाम बदलकर ठहरी थीं। 

पुलिस की मानें तो मनोरमा बुधवार की रात 8 बजे एक लड़के के साथ होटल पहुंची थीं। उन्‍होंने लड़के को अपना बेटा बताया था। उनका यहां एक रात रुकने का प्लान था। रातभर के लिए उन्होंने 1 हजार रुपए होटल मलिक को दिए थे।

ए‍क बैग और कमरे में जाते ही डोर लॉक

पुलिस ने बताया कि होटल में एंट्री के समय मनोरमा के पास सिर्फ एक बैग था। कमरे में जाने के बाद उन्होंने रूम लॉक कर लिया। डिनर करने भी वे लोग कमरे से बाहर नहीं आए। पुलिस ने उन्हें रात 2 बजे हिरासत में लिया और सुबह गिरफ्तारी की।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया था केस

पूजा की मां का धमकी देने वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मनोरम खेडकर ने जिन लोगों को बंदूक लहराते हुए धमकी दी थी वो किसान हैं। आरोप है कि मनोरम के पति यानी कि पूजा खेडकर के पिता ने किसानों की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। इसी के विरोध में जब किसान वहां पहुंचे तो मनोरम ने उन्‍हें धमकी दी थी।

Advertisement

दरअसल, एक वीडियो सामने आया था, जिसमें मनोरमा पुणे के मुलशी तहसील के धडवाली गांव में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों को कथित तौर पर बंदूक दिखाकर धमकाती नजर आ रही थीं। इसके बाद से पुलिस मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर की तलाश में जुटी थी।

पुणे (ग्रामीण) में पौड पुलिस ने खेडकर दंपति और पांच अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा-323 (बेईमानी या धोखाधड़ी से संपत्ति हटाना या छिपाना) सहित अन्य धाराओं और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

पुणे (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक पंकज देशमुख ने बताया, ‘‘मनोरमा खेडकर को रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है और उन्हें पुणे लाया जा रहा है, जहां औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’ आरोपी मनोरमा, उनके पति दिलीप और पांच अन्य लोगों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई थीं।

Advertisement

दरअसल, मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे ​​पिस्तौल से किसानों को धमकाती नजर आ रही थीं। 13 जुलाई को मनोरमा समेत 7 लोगों के खिलाफ पौड पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। FIR में आर्म्स एक्ट के चार्ज भी शामिल किए गए। केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें- हर रोज ये 'अभागन' मां मांग रही जवान बेटे की मौत की दुआ; रुला देगी गाजियाबाद के इस परिवार की कहानी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड