अपडेटेड 30 June 2024 at 21:16 IST

ओडिशा के नए मुख्य सचिव बने IAS अधिकारी मनोज आहूजा, भगवान जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

मनोज आहूजा ने रविवार को ओडिशा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। मनोज को प्रदीप कुमार जेना के स्थान पर मुख्य सचिव का पद दिया गया है, जो आज सेवानिवृत्त हो गए।

Follow : Google News Icon  
Manoj Ahuja Chief Secretary of Odisha
ओडिशा के नए मुख्य सचिव बने IAS अधिकारी मनोज आहूजा | Image: X

भुवनेश्वर, 30 जून (भाषा) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनोज आहूजा ने रविवार को ओडिशा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। मनोज को प्रदीप कुमार जेना के स्थान पर मुख्य सचिव का पद दिया गया है, जो आज सेवानिवृत्त हो गए।

जेना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं 1990 बैच के अपने अच्छे मित्रों में से एक (कालाहांडी के दिनों से) मनोज आहूजा का मेरे उत्तराधिकारी उप-जिलाधिकारी धरमगढ़ के तौर पर स्वागत करता हूं और मुझे खुशी है कि आज उन्होंने मेरे स्थान पर मुख्य सचिव का पद संभाला।''

जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

ओडिशा के मुख्य सचिव का कार्यभार संभालने के तुरंत बाद आहूजा ने पुरी में स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और 'पटिडियन' (भगवान जगन्नाथ की प्रतिकृति) के समक्ष पूजा-अर्चना की। आहूजा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और उन्होंने एक अप्रैल, 2022 से केंद्र सरकार के कृषि और किसान कल्याण विभाग के सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं।

ओडिशा सरकार के अनुरोध पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 25 जून को आहूजा को उनके मूल कैडर में वापस भेजने को मंजूरी दी थी। आहूजा के पास बी.ई. (मैकेनिकल) की डिग्री, पंजाब विश्वविद्यालय से एमबीए और अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय से लोक प्रशासन (अंतरराष्ट्रीय विकास) में स्नातकोत्तर की डिग्री है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, गोधरा से निजी स्कूल मालिक गिरफ्तार

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 21:16 IST