BREAKING: NEET पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, गोधरा से निजी स्कूल मालिक गिरफ्तार

NEET Paper Leak: CBI ने कथित NEET-यूजी परीक्षा गड़बड़ी के सिलसिले में गोधरा में एक निजी स्कूल के मालिक को गिरफ्तार किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
NEET PGUG 2024 Row
NEET पेपर लीक मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई | Image: PTI

NEET Paper Leak Case में CBI की कार्रवाई लगातार जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे कार्रवाई तेज होती जा रही है। अब CBI ने गुजरात के गोधरा में बड़ी कार्रवाई की है। CBI ने कथित NEET-UG परीक्षा गड़बड़ी के मामले में गोधरा के एक निजी स्कूल के मालिक को NEET-UG परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राकेश ठाकोर ने बताया कि पंचमहल जिले में गोधरा के पास जय जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को तड़के उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है।

दीक्षित पटेल को गिरफ्तार करने के बाद CBI की टीम अब रिमांड पर लेने के लिए अहमदाबाद ले जा रही है। क्योंकि मामला गुजरात सरकार द्वारा CBI को सौंप दिया गया है, इसलिए CBI की एक टीम दीक्षित पटेल को अहमदाबाद में एक अदालत के सामने पेश करेगी ताकि उनकी रिमांड हासिल की जा सके। जय जलाराम स्कूल उन निर्धारित केंद्रों में से एक था, जहां 5 मई को NEET-UG परीक्षा आयोजित की गई थी।

एक छात्र से 10 लाख रिश्वत का आरोप 

दीक्षित पटेल इस मामले में गिरफ्तार होने वाले छठे आरोपी हैं, जिसमें आरोपियों ने उम्मीदवारों से परीक्षा पास करने में मदद करने के लिए 10 लाख रुपये की कथित तौर पर मांग की थी। इससे पहले गोधरा से ही नीट-यूजी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के सिलसिले में गिरफ्तार चार आरोपियों को शनिवार को एक अदालत ने 2 जुलाई तक CBI की हिरासत में भेजा था। गुजरात पुलिस ने पिछले महीने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था।

प्रिंसिपल की भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इससे पहले CBI ने जलाराम स्कूल के ही शिक्षक तुषार भट्ट, स्कूल के प्रिंसिपल पुरुषोत्तम शर्मा, बिचौलियों विभोर आनंद और आरिफ वोहरा की हिरासत का अनुरोध किया था। एजेंसी ने पांचवें आरोपी शिक्षा सलाहकार परशुराम रॉय की रिमांड का अनुरोध नहीं किया था। अब इस मामले में जलाराम स्कूल के मालिक दीक्षित पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisement

सरकारी वकील राकेश ठाकोर ने बताया कि पंचमहल के प्रधान जिला न्यायाधीश सी.के. चौहान ने शनिवार को CBI की रिमांड की अर्जी स्वीकार कर ली। CBI के वकील ध्रुव मलिक ने अदालत को बताया कि हालांकि पुलिस ने मामले में जांच की है, लेकिन एजेंसी को नये स्तर से जांच के लिए आरोपियों की हिरासत की जरूरत है।

(इनपुट भाषा)

Advertisement

ये भी पढ़ें:  इतना पैसा कि कमरा भर जाए, BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोली तिजोरी; जय शाह ने किया ऐलान

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड