BREAKING: गुजरात के जामनगर में IAF का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, 1 पाइलट की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल; दूर तक बिखरा मलबा

गुजरात के जामनगर में IAF का फाइटर प्लेन क्रैश होने से एक पायलट की मौत हो गई। प्लेन क्रैश होने के बाद कई टूकड़ों में बिखर गया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jaguar fighter plane crashes in Jamnagar,
गुजरात के जामनगर में IAF का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश | Image: ANI

गुजरात के जामनगर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां भारतीय वायु सेना (IAF) का विमान क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना सुवरडा गांव के बाहरी इलाके की है। हादसा इतना भयंकर था कि जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होने के बाद कई टूकड़ों में बिखर गया। IAF ने घटना की पुष्टि की है।

रक्षा सुत्रों के मुताबिक, जामनगर के कलावड रोड पर सुवरदा गांव के बाहरी इलाके में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। इसके बाद प्लेन में भीषण आग लग गई। हादसे के बाद पूरा इलाके में धुएं का गुबार फैल गया। हादसे के बाद प्लेन कई टुकड़ों में बंट गया।

जामनगर में IAF जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश

भारतीय वायुसेना ने X पोस्ट में लिखा, "जामनगर एयरफील्ड से उड़ान भर रहा IAF जगुआर दो-सीटर विमान रात्रि मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलटों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा और उन्होंने विमान को बाहर निकालना शुरू कर दिया, जिससे एयरफील्ड और स्थानीय लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। दुर्भाग्य से हादसे में एक पायलट मौत हो गई, जबकि दूसरे का जामनगर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। IAF को जानमाल के नुकसान पर गहरा अफसोस है और वह शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।

एक पायलट की मौत, दूसरा घायल

घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश होने के बाद जलता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही आसपास विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। पायलट जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है और ग्रामीण उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा है। जामनगर के एसपी प्रेम सुख देलू ने बताया कि वायुसेना के (जगुआर) ट्रेनर विमान में दो पायलट सवार थे। एक की मौत हो गई है दूसरा अस्ताल में भर्ती है।

Advertisement

हादसे के बाद प्लेन में लगी आग

घटनी की सूचना मिलते ही देर रात ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पहले प्लेन में लगी आग को बुझाया गया। घायल पायलट को इलाज के लिए  जामनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायुसेना के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और प्लैन के क्रैश के कारणों का पता लगाने में जुट गए हैं। 

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने भारत को दिया पहला बड़ा झटका, लगाया 26% टैरिफ

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड