अपडेटेड 6 July 2024 at 17:54 IST
'मैं छाती में पीतल लेकर मरूंगा', शहीद कैप्टन अंशुमन की पत्नी की बातें सुन आंसू नहीं रोक पाएंगे,VIDEO
कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी ने अपने पति से जुड़ी बातों को साझा किया जिन्हें जिसने भी सुना उसकी आंखे नम हो गईं।
- भारत
- 3 min read

Caption Anshuman Singh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार 5 जुलाई 2024 को देश के 7 जवानों को मरणोपरांत सम्मान से नवाजा। इन जवानों में शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। इस सम्मान को उनकी पत्नी स्मृति और मां मंजू सिंह ने प्राप्त किया।
कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने के बाद शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति ने अपने पति से जुड़ी बातों को साझा किया जिन्हें जिसने भी सुना उसकी आंखे नम हो गईं।
'पहली नजर में प्यार, 8 साल लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप फिर शादी मगर...'
सम्मान समारोह के बाद स्मृति ने अपने पति के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में फर्स्ट ईयर की पढ़ाई के दौरान हम दोनों की मुलाकात हुई और हम दोनों को पहली नजर में ही प्यार हो गया। वो लव एट फर्स्ट साइट। जिसके एक महीने बाद ही उनका आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलज में सलेक्शन हो गया। वो बहुत इंटेलीजेंट थे। एक महीने की छोटी सी मुलाकात के बाद हम 8 साल तक लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे। जिसके बाद हमने शादी की। शादी के दो महीने बाद ही उनकी पोस्टिंग सियाचिन में हो गई।
स्मृति ने बताया, "18 जुलाई को हमारी लंबी बातचीत हुई कि हमारी जिंदगी अगले 50 साल कैसी रहेगी। हमारा अपना घर होगा, बच्चे होंगे। 19 जुलाई की सुबह मैं उठी तो मेरे पास फोन आया कि और कहा गया कि कैप्टन अंशुमन नहीं रहे।"
'वो हमारे होरो हैं....'
Advertisement
शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी ने बताया कि पहले 7 से 8 घंटे हमें यकीन ही नहीं हुआ कि ये सब सच है। 7-8 घंटे बाद कंफर्म हुआ कि वो अब नहीं रहे। तब तक मैं यही सोच रही थी कि ये सच न हो। लेकिन अब मेरे हाथ में कीर्तिचक्र है और यह सच है। ठीक है। वो हमारे होरो हैं। उन्होंने बहुत कुछ मैनेज किया है, उन्होंने दूसरों की जिंदगी के लिए अपनी पूरी जिंदगी कुर्नाब कर दी।
Advertisement
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 6 July 2024 at 16:09 IST