अपडेटेड 7 January 2026 at 18:17 IST
EXCLUSIVE/ 'मैं भी मराठी, मराठा लोंगों के लिए जीता हूं और उन्हीं के लिए लडूंगा', अर्नब गोस्वामी से खास बातचीत में CM फडणवीस ने बता दिया शिवसेना का सच
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
- भारत
- 3 min read

Devendra Fadnavis Exclusive Interview: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा, शिवसेना और कांग्रेस समेत सभी दलों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। वहीं, शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने भी युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का Exclusive Interview किया। ये इंटरव्यू इतना धमाकेदार रहा कि ऑनएअर होते ही वायरल हो गया। इस इंटरव्यू में फडणवीस ने चुनाव समेत कई अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।
इस दौरान उन्होंने मराठी मानुष का मुद्दा उठाया। फडणवीस ने कहा कि शिवसेना और महाराष्ट्र में पूर्व की सरकारों ने माराठियों को रास्ते पर ला दिया। मराठी मानुष के लिए जो सबसे बड़ी समस्या थी वो थी मकानों की और हमारी सरकार ने इस समस्या का समाधान किया। चाहें पत्राचाल हो या अभ्युदय नगर या फिर बीडीडी चॉल हमारी सरकार ने मारठी लोगों को वहां मकान मुहैया कराया। पूर्व की सरकारों पर हमला बोलते हुए फडणवीस ने कहा कि वो सिर्फ बिल्डरों को लाते थे और मराठी लोगों को मूर्ख बनाते थे।
80 हजार मराठी लोगों को दे रहे घर: CM फडणवीस
सीएम फडणवीस ने कहा कि मैंने निर्णय लिया और आज वहां बिल्डिंग बन चुकी है। 80 हजार मराठी लोगों को घर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों को अब उन लोगों पर भरोसा नहीं है। कोई उनके साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि वो सिर्फ मराठी-मराठी करते रहते हैं तो क्या हम मराठी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम मराठी लोगों के लिए लड़ते हैं, उनके हक के लिए लड़ेंगे। मराठियों के साथ ना राजनीति और ना ही अन्याय नहीं होने देंगे।
Advertisement
‘मराठी के लिए लड़ना सही, लेकिन मराठी के नाम पर गुंडागर्दी करना सहीं नहीं’
राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि दूसरे भाषा के लोगों पर अटैक करवाना मराठी प्राइड नहीं है। उन्होंने पानीपत के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि मराठी इतना संकुचित नहीं है। मराठी का सम्मान करना, मराठी के लिए लड़ना ये सोच सही हैं लेकिन मराठी के नाम राजनीति करना सही नहीं है।
Advertisement
मेरी लड़ाई मुसलमानों से नहीं है- फडणवीस
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरे महजब में तो हर मजहब का सम्मान है। मेरे मजहब में ये कहीं नहीं कहा गया है कि दूसरे मजहब के लोगों का जिहाद कर दो। मेरे मजहब में जिहाद नहीं है। मैं कभी भी सारे मुसलमानों को गलत नहीं कहता। इस देश को प्यार करने वाले भी मुसलमान हैं। मेरी लड़ाई उन मुसलमानों से है जो भारत में रहकर वंदे मातरम नहीं बोलते हैं। जो इस देश में रहकर भी इसे अपना नहीं मानते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 7 January 2026 at 16:56 IST