Republic Exclusive: 'मुंबई में बुर्के वाली महापौर बनेगी',वारिस पठान के बयान पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस- उद्धव ठाकरे के मुंह पर ताला लग गया

BMC चुनाव और मेयर की उम्मीदवारी को लेकर रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ Exclusive बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर बातचीत की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Republic Exclusive Interview with CM
रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ CM देवेंद्र फडणवीस | Image: Republic

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव और मेयर की उम्मीदवारी को लेकर सियासी बयानबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच रिपब्लिक मीडिया के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के साथ Exclusive Interview में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने चुनाव समेत अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने AIMIM नेता वारिस पठान के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘बुर्का पहनने वाली भी मुंबई की मेयर बन सकती है’। 

मुंबई नगर निगम चुनाव 15 जनवरी को होने वाले हैं। 29 नगर पालिकाओं के लिए 15 जनवरी को वोटिंग होगी तो 16 जनवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। मेयर पद को लेकर सियासी बयानबाजी भी जारी है। AIMIM नेता वारिस पठान ने सीएम फडणवीस के बयान पर सवाल करते हुए कहा था कि आई लव मोहम्मद बोलने वाला मुंबई का अगला मेयर क्यों नहीं बन सकता? अब सीएम फडणवीस ने रिपब्लिक के साथ Exclusive बातचीत में एक बार फिर से अगले मेयर को लेकर बड़ा बयान दिया है।

मुंबई का महापौर हिंदू होगा- फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से जब रिपब्लिक एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी (Republic Media Network Editor-in-Chief Arnab Goswami) ने सवाल किया कि वारिस पठान कहते हैं कि संविधान में समानता का अधिकार है। कोई पठान, शेख, कुरैशी, अंसारी मेयर हो सकता है। एक दिन ऐसा भी आएगा जब कोई हिजाब पहने महिला मुंबई की मेयर बनेगी। इसके जवाब में फडणवीस ने कहा, “वारिस पठान ने जब ये कहा तो उद्धव ठाकरे की ओर से कोई जवाब नहीं आया, उनके मुंह में ताला लग गया। मगर मैं फिर से कह रहा हूं कि मुंबई का महापौर हिंदू होगा, मराठी होगा।” 

मेरी लड़ाई मुसलमानों से नहीं है- फडणवीस

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरे महजब में तो हर मजहब का सम्मान है। मेरे मजहब में ये कहीं नहीं कहा गया है कि दूसरे मजहब के लोगों का जिहाद कर दो। मेरे मजहब में जिहाद नहीं है। मैं कभी भी सारे मुसलमानों को कभी गलत नहीं कहता। इस देश को प्यार करने वाले भी मुसलमान है। मेरी लड़ाई उन मुसलमानों से है जो भारत में रहकर वंदे मातरम नहीं बोलते हैं। जो इस देश में रहकर भी इसे अपना नहीं मानते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: BJP-कांग्रेस में कैसे हुआ गठबंधन? अर्नब ने देवेंद्र फडणवीस से पूछा सवाल
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड