हैदराबाद: सड़क हादसे में पुलिस अधिकारी की मौत

तेलंगाना के हयातनगर में शनिवार तड़के टहलने निकले 57 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hyderabad: Police officer died in a road accident
Hyderabad: Police officer died in a road accident | Image: freepik

तेलंगाना के हयातनगर में शनिवार तड़के टहलने निकले 57 वर्षीय एक पुलिस अधिकारी को एक बस ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब चार बजकर 40 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एम नंदीश्वर बाबजी टहलने निकले थे, उसी दौरान यह घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि अब्दुल्लापुरमेट से हयातनगर जा रही बस तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थी।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाबजी हैदराबाद में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के कार्यालय में पदस्थापित थे। पुलिस ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'उद्धव ने मुझे 2 बार कॉल कर कहा- आदित्य का नाम...', BJP सांसद का दावा

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड