Bihar: 'नीरज जी से हमको लड़ाई है, हम उनको हराएंगे, जनता से माफी मांगते हैं, 18 साल मुझे गाली...', मोकामा में FIR होने पर अनंत सिंह की दो टूक

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह हाल में दिए 9 मर्डर वाले बयान के विवाद से निकले ही थे कि अब उनपर और जनसुराज के पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी अनुज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hundreds of vehicles, sirens and JCBs: 3 FIRs over JDU MLA Anant Singh's roadshow
Bihar: 'नीरज जी से हमको लड़ाई है, हम उनको हराएंगे, जनता से माफी मांगते हैं, 18 साल मुझे गाली...', मोकामा में FIR होने पर अनंत सिंह की दो टूक | Image: X

मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह हाल में दिए 9 मर्डर वाले बयान के विवाद से निकले ही थे कि अब उनपर और जनसुराज के पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी अनुज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में अनंत सिंह और अनुज सिंह पर बाढ़ और मोकामा थानों में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान तय सीमा से अधिक गाड़ियां और जेसीबी इस्तेमाल करने पर यह कार्रवाई की गई है।

अंचलाधिकारी ने कराई FIR दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक अनंत सिंह पर मोकामा की अंचलाधिकारी लवली कुमारी ने कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। जबकि बाढ़ में ASI सुनील पाठक और अंचलाधिकारी रानी कुमारी की तरफ से एफआईआर दर्ज कराए जाने जानकारी सामने आई है। इस पूरे मामले से जुड़ा एक लेटर भी सामने आया है।

लेटर में क्या बताया गया?

Advertisement

लेटर अंचलाधिकारी रानी कुमारी की तरफ से लिखा गया। इसमें उन्होंने यह जानकारी दी कि 18 अक्टूबर को अनंत सिंह की ओर से बाढ़ थाना इलाके में जन आशीर्वाद रैली के लिए परमिशन लिया था। रैली के दौरान अनंत सिंह और उनके समर्थकों की ओर से अनंज सिंह के समर्थन में नारेबाजी की गई और समर्थन मांगा गया।

अनंत सिंह ने क्या कहा

Advertisement

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने MLC चुनाव पर कहा, "वो सब मुझे कुछ नहीं पता है। मैं सिर्फ इतना जानता हूं कि मेरी लड़ाई नीरज जी से है और पार्टी से कोई लड़ाई नहीं है। मैं नीरज जी को हराऊंगा। जनता से माफी मांगते हैं, भगवान से माफी मांगते हैं कि कैसे भी घमंडी आदमी को हराइए..."

मोकामा में FIR दर्ज होने पर उन्होंने कहा, "मैं कह तो रहा हूं कि हुआ है। पहले DSP का नाम कम लोग जानते थे, अब ज्यादा लोग जान जाएंगे…।"

इसे भी पढ़ें- तू मेरे पंटरों को काट रहा है, तुझे कुत्ता बनाकर मारा और...शिवा को धमकाते हुए मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और AUDIO, दे रही गंदी-गंदी गालियां; सुनिए

 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड