तू मेरे पंटरों को काट रहा है, तुझे कुत्ता बनाकर मारा और...शिवा को धमकाते हुए मॉडल श्रद्धा दुबे का एक और AUDIO, दे रही गंदी-गंदी गालियां; सुनिए

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का दूसरा वायरल ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा शिवा को गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे और मृतक शिवा शर्मा के बातचीत का दूसरा वायरल ऑडियो सामने आया है। इसमें श्रद्धा शिवा को गालियां देते हुए इगो हर्ट करने की बात कह रही है। वह धमकी देते हुए कहती है कि तुम्हारे गोल्ड के काम की रिकॉर्डिंग भी कर ली है। तू मेरे पंटरों (दांव/सट्टा लगाने वालों) को काट रहा है। आगे की खबर बताने से पहले यह बता देना जरूरी है कि रिपब्‍लिक भारत इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

आपको बता दें कि इससे पहले शिवा को धमकाते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में शिवा को उसके घर से ज्वेलरी चुराने को लेकर श्रद्धा धमका रही है। शिवा की नौ अक्टूबर को श्रद्धा के फ्लैट से नीचे गिरने के कारण मौत हुई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा और उसकी बहन समेत पांच लोगों के खिलाफ चौथी मंजिल से फेंककर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा पुलिस के हाथ नहीं लग सकी है। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया

ऑडियो में शिवा और श्रद्धा के बीच क्या हुई बातचीत

श्रद्धा दुबे: इसी के घर की तरफ चलो, फट्टू है ……।
चलो, मैं तुम्हारे घर की तरफ आ रही हूँ, आओ।
तुम्हारे गेट के सामने बात करती हूँ, चलो।”

Advertisement

शिवा शर्मा: मतलब अभी मैं तुम्हारे घर की तरफ हूँ?

श्रद्धा दुबे: नहीं-नहीं, अभी तक तुम किसी ऐसी जगह थे, तुम… पंटर ना बटोर …… समझ में आया, चल तेरे घर आ रही हूँ।”

Advertisement

शिवा शर्मा: अरे भईया आमिर का फोन आया मेरे पास, पंटर कौन बटोर रहा है… तेरे पंटर का फोन आया मेरे पास।

श्रद्धा दुबे : दिमाग खराब कर रहा है, मेरे पंटरों को काट रहा है ……. तेरे गोल्ड के काम की भी रिकॉर्डिंग कर ली मैंने।”

शिवा शर्मा : भाई, तुम्हारे पंटर को कौन काट रहा हूँ? तुम्हारा पंटर का कॉल आया है मेरे पास, मैंने कॉल नहीं की।”

श्रद्धा दुबे: पूरा शहर हँस रहा है, कि कुत्ता बना के मारा मैंने तुझे. तू जितना इरिटेट करेगा, उतना फैलाती जाऊँगी मैं अब यह बात। और लोगों को वीडियो भी दिखाऊँगी, जितना तू इरिटेट करेगा, समझ लेना आप। क्योंकि तूने इरिटेट किया और तूने बदतमीजी की, मेरे साथ खिलवाड़ किया है तूने।”

शिवा शर्मा : अरे किसने कर दिया खिलवाड़ यार!

श्रद्धा दुबे: चलो, वो तो मैं… वो तो मैं बताऊँगी ना, दिखाऊँगी एक्चुअली लोगों को… क्या हुआ, क्या नहीं, ठीक. उस पे तुम्हें जाने की जरूरत नहीं है। तुम अब मुझे डिप्रेस कर रहे हो, पता है बहुत ज्यादा मेरा ईगो हर्ट कर रहे हो, बहुत ज्यादा डिप्रेस कर रहे हो। ठीक है। वेट।

क्‍या है पूरा मामला

अक्टूबर को हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे।

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा- पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- इंस्पेक्टर-DCP-ACP सस्‍पेंड, नेपाल से आई लखनऊ, मीडिया में इंटरव्‍यू...शिवा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से कैसे दूर?
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड