'हम भिखारी नहीं हैं, गठबंधन के लिए ...', UP चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज
समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है।
- भारत
- 3 min read

समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अब तक सहमति बन नहीं पाई है। बैठकों का दौर जारी है, मगर दोनों दल सीटों को लेकर एक मत पर पहुंच नहीं पा रहे हैं। इस बीच सपा ने अपने उम्मीदवारो की पहली सूची भी जारी कर दी। अब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने इंडिया गठबंधन की एकजूटता पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है।
समाजवादी पार्टी द्वारा यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'ये सपा का अपना निर्णय है वे अपने निर्णय के लिए स्वतंत्र हैं। मैं उनके निर्णय पर कुछ नहीं बोल सकता। गठबंधन के अंदर हम चर्चा कर रहे थे और गठबंधन बैठक के बाद अगर इस तरह से घोषणा हो सकती है और कहा जाए कि 26 का प्रस्ताव दें 26 सीट तो हमने मांगी भी नहीं।'
हम भिखारी नहीं हैं- इमरान मसूद
'हम भिखारी नहीं हैं। हमने आपसे नहीं कहा कि हमें कौन-सी सीट दीजिए और आपने वो सीट पर घोषणा कर दी। जिनकी हमने मांग भी नहीं की थी। ये तरीका गठबंधन के लिए सही तरीका नहीं है। गठबंधन को बनाने के लिए गंभीरता की जरूरत है। हम सहयोगी हो सकते हैं और हम चाहते है कि बीजेपी हारे और बीजेपी को हारने की गारंटी राहुल गांधी हैं।'
अखिलेश गठंबधन के लिए गंभीर नहीं- कांग्रेस
'ये बीजेपी को हराने की दिशा में कदम नहीं है तो हमारे समझ में नहीं आ रहा आप कर क्या रहे हैं ऐसे आप 403 सीटों पर भी घोषणा कर दें। हमें क्या फर्क पड़ रहा है? आप 26 सीट देकर क्या संदेश दे रहे हो? तो ये दिखाई दे रहा है कि आप गठबंधन के प्रति गंभीर नहीं हो। हम भिखारी नहीं है कि उनकी सूची दें।'