'ये है शिमला का माहौल, हरियाणावाले तो...',हिमाचल में बीच सड़क पर जबरदस्त लड़ाई, लड़की ने यूं लिए मजे
बीच सड़क पर यूं लड़के और लड़कियों के बीच हो रहे झगड़े पर एक लड़की मजे लेते हैं और इसकी रील बनाने लगती हैं।
- भारत
- 2 min read

Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला से वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क पर लड़के और लड़कियों के बीच भयंकर वाली लड़ाई होती नजर आ रही हैं। वह एक दूसरे को बाल पकड़कर मार रहे हैं और लात-घूसे तक बरसा रहे हैं।
इस वीडियो में एक और लड़की नजर आ रही है, जो पूरी घटना में मौज लेते हुए रील बना रही होती है। सोशल मीडिया पर उसका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।
बीच सड़क पर हुई लड़ाई
मामला शिमला के रिज मैदान का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रिज मैदान पर कुछ लड़के और लड़कियां आपस में भिड़ गए। वह बीच सड़क पर ही एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। वीडियो में देखने मिल रहा है कि एक लड़का दो लड़कियों के बाल पकड़कर खींच रहा। इस दौरान लड़कियां खुद को बचाने की कोशिश करती दिखीं। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर लात-घूंसे भी बरसाए।
लड़की ने रील बनाते हुए लिए मजे
बीच सड़क पर यूं लड़के और लड़कियों के बीच हो रहे झगड़े पर एक लड़की मजे लेते हैं और इसकी रील बनाने लगती हैं। रील बनाते हुए वह कहती दिखी, "ये देखो शिमला का माहौल, हरियाणा वाले तो यहां भी स्वाद ले रहे हैं।" इसके बाद रील में हरियाणवी गाना बजने लगता है।
Advertisement
जिस वक्त लड़के-लड़कियों के बीच सड़क पर लड़ाई हो रही थी, वहां काफी भीड़ मौजूद थीं। इसके बाद भी किसी ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की। कई लोग इस घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं।
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वायरल हो रहे वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर इस वीडियो को @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया, जिसे कुछ ही घंटों के अंदर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरो लोग ने इस पर कमेंट किया।
Advertisement
लोगों ने इस पर तरह तरह के रिएक्शंस दिए। एक यूजर ने कहा, "लड़कों से ज्यादा तो आजकल लड़कियां ज्यादा कलेश करते फिर रही है।" दूसरे यूजर ने कहा, "यह बहुत असंवेदनशील और अमानवीय है।" एक और यूजर ने कहा, “ये आजकल का यूथ है।”