क्या आप जानते हैं, DigiLocker में किस राज्य के कितने विभागों के डॉक्यूमेंट्स जोड़ सकते हैं?

डिजिलॉकर का विस्तार तेजी से हुआ है और सरकार इसमें समय समय पर सिक्योरिटी से लेकर नए अन्य तरह के विकल्पों पर काम करती रही है। अंदाजा लगा सकते हैं कि आज के समय देश के लगभग हर राज्य में डिजिकॉलर का इस्तेमाल किया जाता है। अहम ये कि DigiLocker पर हर राज्य के लगभग सभी सरकारी विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के कागजात से लेकर तमाम पॉलिसी को जोड़ा जा चुका है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
DigiLocker
DigiLocker | Image: Facebook

DigiLocker: इस डिजिटल युग में जहां सुविधा और सुरक्षा दोनों महत्वपूर्ण हैं, वहीं DigiLocker एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो नागरिकों को अपने जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन स्टोर और एक्सेस करने की सुविधा देता है। आधार कार्ड जैसे संवेदनशील डॉक्यूमेंट को डिजिलॉकर में अपलोड करने को लेकर कई लोगों के मन में सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठते हैं। हालांकि इसको हर किसी को मानना पड़ेगा कि सरकार भी इसको लेकर सजग और सतर्क रही है, जिससे इसके पूरी तरह सुरक्षित और सिक्योर होने का दावा किया जाता है। मतलब ये कि DigiLocker पर भरोसा रका जा सकता है।

कहना गलत नहीं है कि डिजिलॉकर का विस्तार तेजी से हुआ है और सरकार इसमें समय समय पर सिक्योरिटी से लेकर नए अन्य तरह के विकल्पों पर काम करती रही है। अंदाजा लगा सकते हैं कि आज के समय देश के लगभग हर राज्य में डिजिकॉलर का इस्तेमाल किया जाता है। अहम ये कि DigiLocker पर हर राज्य के लगभग सभी सरकारी विभाग और शैक्षणिक संस्थानों के कागजात से लेकर तमाम पॉलिसी को जोड़ा जा चुका है। इसी दिशा में आपको बताते हैं कि किस राज्य में कितने विभाग या संस्थान या कंपनियों के डॉक्यूमेंट्स यहां रखे जा सकते हैं।

किस राज्य में कितने विभागों के डॉक्यूमेंट्स जोड़ सकते है?

  • अंडमान एवं निकोबार- 7
  • आंध्र प्रदेश- 136
  • अरुणाचल प्रदेश- 10
  • असम- 48
  • बिहार- 44
  • चंडीगढ़- 13
  • छत्तीसगढ़- 41
  • दादर एवं नगर हवेली और दमन द्वीप- 5
  • दिल्ली- 101
  • गोवा- 20
  • गुजरात- 99
  • हरियाणा- 75
  • हिमाचल प्रदेश- 38
  • जम्मू कश्मीर- 34
  • झारखंड- 36
  • कर्नाटक- 180
  • केरल- 71
  • लद्दाख- 4
  • लक्ष्यद्वीप- 4
  • मध्य प्रदेश- 92
  • महाराष्ट्र- 230
  • मणिपुर- 12
  • मेघालय- 12
  • मिजोरम- 11
  • नागालैंड- 12
  • ओडिशा- 67
  • पुडुचेरी- 8
  • पंजाब- 49
  • राजस्थान- 117
  • सिक्किम- 13
  • तमिलनाडु- 82
  • तेलंगाना- 32
  • त्रिपुरा- 16
  • उत्तर प्रदेश- 119
  • उत्तराखंड- 45
  • पश्चिम बंगाल- 74

किस सेक्टर की कितनी कंपनियां जुड़ी हैं?

  • बैंकिंग, फाइनेंसियल सर्विस और इंश्योरेंस: 93 कंपनियां
  • एजुकेशन और लर्निंग: 1553 एजुकेशन संस्थान
  • केंद्र सरकार के विभाग: 53
  • स्वास्थ्य सेक्टर: 14 विभाग और कंपनियां
  • रक्षा मंत्रालय: 9 डिफेंस फोर्सेस
  • ट्रांसपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर: 42 कंपनियां और विभाग
  • नेशनल सर्विस स्कीम: 12 विभाग और कंपनियां
  • स्पोर्ट्स एवं कल्चर: 13
  • पहचान दस्तावेज: 3 विभाग
  • गवरमेंट एंड पब्लिक सेक्टर: 198 विभाग और कंपनियां
  • स्किल एवं वोकेशनल: 20
  • इंडस्ट्री एवं प्राइवेट सेक्टर: 56 कंपनियां और संस्थान

DigiLocker क्या है?

भारत सरकार की ओर से लॉन्च किया गया DigiLocker एक क्लाउड-आधारित प्लेटफॉर्म है, जिसे नागरिकों को डिजिटल डॉक्यूमेंट को सुरक्षित रूप से स्टोर, एक्सेस और शेयर करने के लिए डिजाइन किया गया। ये प्लेटफॉर्म फिजिकल डॉक्यूमेंट ले जाने की जरूरतों को खत्म करता है और यूजर को कभी भी, कहीं भी अपने डॉक्यूमेंट तक पहुंचने की सुविधा देता है। DigiLocker को यूजर के आधार नंबर से लिंक किया जाता है, जिससे डॉक्यूमेंट की प्रामाणिकता और सुरक्षा सुनिश्चित होती है। ये डिजिटल रिपोजिटरी न सिर्फ सुविधाजनक है, बल्कि सरकारी एजेंसियों और वित्तीय संस्थानों की ओर से भी मान्य है।

यह भी पढे़ं: आधार-पैन जैसे डॉक्यूमेंट्स डिजिलॉकर में कितने सुरक्षित, कैसे रखें सेफ

Advertisement
Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड