BREAKING: उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में दिल दहलाने वाला हादसा, सवारी से भरी जीप नदी में गिरी; 8 लोगों की मौत

BREAKING: उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ सड़क पर सवारियों से भरी मैक्स जीप नदी में गिरी, हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 3 घायल बताए जा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

BREAKING: उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। पिथौरागढ़ सड़क पर सवारियों से भरी मैक्स जीप नदी में गिरी, हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 3 घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन टीम के साथ ही स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल भेजा जा रहा है।

जीप मुवानी से बोकटा गांव को जा रही थी, तभी जीप अचानक गहरी नदी में जा गिरी और हादसे का शिकरा हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है। हादसे में मरने वाले लोगों का पाता लगाया जा रहा है। घटना के समय जीप में 13 लोग सवार थे।

पिथौड़ागढ़ में दिल दहलाने वाला हादसा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Advertisement

हादसे के बाद प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। मरने वालों में सभी पर्यटक थे या कुछ स्थानीय लोग भी थे। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें: बिना तंदूर के घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी नान, जानें रेसिपी

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड