झारखंड में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 9 लोगों को रौंदा, एक ही परिवार के 7 की मौत, इलाके में मचा कोहराम
Jharkhand: झारखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जहां बेकाबू ट्रक ने 9 लोगों को रौंदा दिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस खौफनाक हादसे में करीब 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
- भारत
- 2 min read

Jharkhand: शुक्रवार (6 नवंबर) की सुबह-सुबह झारखंड के खूंटी जिले भीषण सड़क हादसे की खबर आई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सड़क के किनारे खड़े लोगों तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इस भीषण हादसे में करीब 7 लोगों की मौत की खबर आई है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे। वहीं, इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मैच गया।
एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में इस हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की खौफनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में एक बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की खबर हैं, जिसे खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।हालांकि, हादसे में जान गंवाने वालों लोगों की पहचान भी सामने नहीं आई है।
लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा ट्रक
बताया जा रहा है कि कर्रा रेलवे स्टेशन से तोरपा जाने वाली सड़क पर कॉलोनी के समीप एक बेकाबू 18 चक्का वाले ट्रक ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए पुलिया तोड़कर गड्ढे में जा गिरा। वहीं, इस घटना के बाद ट्रक चालक और कंडेक्टर मौके से फरार हो गए।
हादसे के बाद मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।