BIG BREAKING: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 18 की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत की सूचना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Unnao Accident
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा | Image: Republic

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार की सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 18 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 19 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा इतना भीषण था कि बस बीच से फट गई। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी।

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही स्लीपर बस के दूध के कंटेनर से टकराने से बड़ा हादसा हो गया। स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कई लोगों के मारे जाने तो कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

डबल डेकर बस और दूध टैंकर में टक्कर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना बांगरमऊ इलाके में जोजीकोट गांव के पास हुई जब एक डबल डेकर बस की टक्कर एक टैंकर से हो गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) एसबी शिरोडकर ने दुर्घटना में 18 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिनमें 14 पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

 बिहार के मोतिहारी से दिल्ली आ रही थी बस

ADG ने बताया कि हादसे में 19 अन्य लोग घायल हो गये हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं, उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने घटना को लेकर बताया कि आज सुबह करीब 05.15 बजे बिहार के मोतिहारी से आ रही एक निजी बस दूध के टैंकर से टकरा गई। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है और 19 अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जांच के बाद ऐसा लग रहा है। बस तेज रफ़्तार में थी।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: कार ने पैदल जा रही महिला को मारी जोरदार टक्कर, VIDEO वायरल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड