अपडेटेड 6 February 2026 at 23:24 IST

Holi Special Trains 2026: होली पर बिहार के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, इस रूट के लोगों का सफर होगा आसान, चेक करें टाइमटेबल

Holi Special Trains 2026: होली 2026 के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रीवा और दानापुर के लिए 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। 27 फरवरी से शुरू होने वाली इन ट्रेनों के समय, रूट और ठहराव की पूरी जानकारी यहाँ देखें...

Follow : Google News Icon  
Holi Special Trains 2026
Holi Special Trains 2026 | Image: AI

Holi Special Trains 2026: होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने खुशियों की सौगात दी है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से रीवा और बिहार के दानापुर रूट पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। 

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसार, रानी कमलापति स्टेशन को केंद्र बनाकर 4 जोड़ी विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे न केवल भोपाल बल्कि सागर, बीना, सतना और कटनी जैसे शहरों के हजारों यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।

रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक ट्रेन

विंध्य क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने रीवा और रानी कमलापति स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का प्रबंध किया है। गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 28 फरवरी 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी रात 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191 उसी रात 10:15 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन मैहर, सतना और कटनी मुड़वारा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

भोपाल-दानापुर एक्सप्रेस

बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रानी कमलापति से दानापुर तक विशेष ट्रेन का विस्तार किया गया है। गाड़ी संख्या 01667 आगामी 27 फरवरी और 2 मार्च 2026 को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर (बिहार) पहुंचेगी। वापसी में 01668 दानापुर से 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे चलेगी। इस ट्रेन का रूट इटारसी, जबलपुर, दमोह और सागर जैसे महत्वपूर्ण जंक्शनों से होकर गुजरेगा, जिसमें कुल 16 ठहराव जाएंगे। 

Advertisement

IRCTC पर शुरू हुई बुकिंग

रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों में सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े इंतजाम किए हैं। त्योहार के दौरान स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की जा रही है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से अपनी टिकट पहले ही बुक कर लें। 

पूरे देश में चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेलवे ने होली 2026 के लिए 1410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसमें पूर्व मध्य रेलवे में 285, पश्चिम रेलवे में 231 ट्रेनें चलेंगी। मध्य प्रदेश में भोपाल और रानी कमलापति से चलने वाली ट्रेनें इस योजना का हिस्सा हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:  Bihar: शहीदों के सम्मान में नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बलिदानी सैनिकों के परिवार को मिलेगी 1 एकड़ जमीन

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 23:24 IST