अपडेटेड 24 August 2024 at 13:46 IST
'हिंदू राष्ट्र से...आजादी, ये रामराज्य से...आजादी', JNU में फिर गूंजे विवादित नारे
JNU Slogans: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है। JNU के अंदर आजादी-आजादी वाले फिर गूंजे हैं।
- भारत
- 2 min read

JNU Slogans: जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में आ गई है। JNU के अंदर 'आजादी-आजादी' वाले फिर गूंजे हैं। यहां प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कथित तौर पर 'हिंदू राष्ट्र से आजादी और रामराज्य से आजादी' के नारे लगाए हैं। सोशल मीडिया पर विवादित विवादों का वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो किस दिन के प्रदर्शन का है, इसकी जानकारी नहीं है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी का एक तथाकथित वीडियो साध्वी प्राची ने भी शेयर किया है और लिखा- "NSUI (कांग्रेस) के सदस्यों ने JNU से एमओई तक अपने मार्च के दौरान 'हिंदू राष्ट्र से आजादी' और 'रामराज्य से आजादी' के नारे लगाए। हिंदूओं से नफरत उनके DNA में है और प्रभु श्री राम को गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ते।"
एबीवीपी की JNU इकाई ने भी लगाए आरोप
JNU में कथित 'हिंदू राष्ट्र' विरोधी नारेबाजी को लेकर एबीवीपी ने प्रतिक्रिया दी है। एबीवीपी की JNU ईकाई के अध्यक्ष राजेश्वर कांत दुबे कहते हैं कि कुछ वामपंथी लोग भी अपना प्रोटेस्ट करते हैं और उसमें स्टूडेंट के हित को लेकर के नारे नहीं लगाते, बल्कि सनातन के खिलाफ ये नारे लगाते हैं। राजेश्वर कांत दुबे का कहना है, 'जेएनयू में छात्रों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कई दिनों से चल रहा था। इसी के तहत कुछ वामपंथी और कांग्रेसियों ने एमओई तक मार्च निकाला। इसमें छात्रों की मांगों को लेकर नारेबाजी नहीं हुई, बल्कि उसमें सनातन के खिलाफ नारे लगे। उसमें भारत के खिलाफ नारे लगे।'
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस से गठबंधन कर फंसी कांग्रेस? बीजेपी पूछ रही- तो क्या 370 को…
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 24 August 2024 at 12:31 IST