'तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा के रूप में उभर रही...', हिंदी दिवस पर बोले अमित शाह

हिंदी दिवस के मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा के रूप में उभर रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Amit Shah Attack Rahul Gandhi asks Why Tear Manmohan Singh Ordinance
हिंदी दिवस पर अमित शाह ने दी शुभकामना। | Image: ANI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं दीं और हिंदी को राष्ट्रीय एकता की भाषा बताया। अमित शाह ने कहा कि हिंदी तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा के रूप में उभर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केंद्रीय गृहमंत्री ने लिखा कि हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाए! देश की भाषाओं और बोलियों के बीच सेतु का काम करते हुए हिंदी राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दे रही है और तकनीक, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है।

उन्होंने आगे कहा कि हिंदी भाषा ने स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल के दौरान नागरिकों को एकजुट किया। उन्होंने लिखा, "स्वतंत्रता संग्राम से लेकर इमरजेंसी के कठिन दिनों तक, हिंदी ने देश के नागरिकों को एक सूत्र में पिरोने में अहम भूमिका निभाई है। सभी भाषाओं को साथ लेकर एक विकसित और भाषाई रूप से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हिंदी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।"

केंद्रीय मंत्री गडकरी और जयशंकर ने भी दी शुभकामना

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एस जयशंकर ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लिखा, "सभी देशवासियों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।" वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा कि हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी हमारी संस्कृति और परंपराओं में बढ़ती वैश्विक रुचि का एक महत्वपूर्ण पहलू है। दुनिया भर में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार में लगे सभी भाषाविदों और हिंदी प्रेमियों को विशेष बधाई।"

14 सितंबर को मनाया जाता है हिंदी दिवस

बता दें, 14 सितंबर को हर साल मनाया जाने वाला हिंदी दिवस, हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने का प्रतीक है। यह दिन भारत भर में विविध भाषाई और सांस्कृतिक समुदायों को जोड़ने में भाषा की भूमिका पर प्रकाश डालता है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा को भारत संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में नामित किया था। गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग ने 1975 में अपनी स्थापना के बाद से आधिकारिक मामलों में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: ट्रैक्‍टर में लगा बैक गियर और साइकिल सवार मजदूर की मौत...सिर को कुचलती हुई निकल गई ट्रॉली; रौंगटे खड़े कर देगा आगरा का ये VIDEO

Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड