क्या ममता कुलकर्णी किन्नर हैं? स्त्री को अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाने पर हिमांगी सखी ने उठाए सवाल; कई चीजों से उठाया पर्दा
जगतगुरु हिमांगी सखी ने कहा कि ममता कुलकर्णी का बैकग्राउंड पूरा विश्व जानता है। ममता कुलकर्णी के रिलेशन D कंपनी के साथ रहे हैं। वह ड्रग्स केस में जेल में भी रही।
- भारत
- 3 min read

Mamata Kulkarni News: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। शुक्रवार (24 जनवरी) को संगम में अपना पिंडदान किया और फिर पट्टाभिषेक प्रक्रिया के बाद उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। उनका नाम भी बदला गया, जिसका चर्चाएं जोरों पर हो रही है। इस बीच ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद भी शुरू हो गया है।
किन्नर कथावाचक जगतगुरु हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। रिपब्लिक के खास बातचीत में उन्होंने पूछा कि ममता कुलकर्णी जैसी शख्सियत महामंडलेश्वर कैसे बन सकती हैं? यह बहुत बड़ी और सम्मानित पदवी होती हैं।
ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़ा ने उन्हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया। इसके बाद अब उनका नाम यमाई ममता नंद गिरि हो गया है। ममता को किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाए जाने का किन्नर कथावाचक हिमांगी सखी ने विरोध किया।
समाज को कैसा गुरु दे रहे हैं हम- हिमांगी सखी
उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी का बैकग्राउंड पूरा विश्व जानता है। ममता कुलकर्णी के रिलेशन D कंपनी के साथ रहे हैं। वह ड्रग्स केस में जेल में भी रही हैं। अचानक से वह भारत आ गईं और उनके वीडियोज वायरल हुए। कुछ समय बाद वह कुंभ में पहुंच गई और अचानक से महामंडलेश्वर घोषित कर गई। उनके रूप में हम समाज को हम कैसा गुरु देने जा रहे हैं। ऐसा महामंडलेश्वर बना रहे हैं? क्या यह अच्छी बात है।
Advertisement
'किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर क्यों बनीं ममता?'
हिमांगी सखी ने तो यह भी कह दिया कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। क्या वह किन्नर हैं? उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। यह नाम क्यों दिया गया? किन्नर के लिए दिया गया है। किन्नर को सशक्त बनाने के लिए दिया गया है। क्या ममता कुलकर्णी किन्नर हैं, जो उन्हें वहां स्थान दिया गया।
‘क्या D कंपनी ने उन्हें कुंभ भेजा? जांच होनी चाहिए’
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या D कंपनी में ममता कुलकर्णी ने कुंभ में भेजा है कि आप दीक्षित हो महामंडलेश्वर बनो और फिर कुंभ में कुछ ऐसी गतिविधि हो जाए, ये जांच का विषय है।
Advertisement
हिमांगी सखी ने कहा कि ममता के आध्यात्म से जुड़ने में कोई दिक्कत नहीं है। वह दीक्षा ले सकती हैं, शिष्य बने, लेकिन महामंडलेश्वर का पद क्यों? महामंडलेश्वर एक पद बहुत बड़ा माना जाता है। अगर गुरु तो उचित दो, जिसका बैकग्राउंड D कंपनी के साथ, ड्रग्स के साथ रहा। D कंपनी के साथ लंबे वक्त तक रिलेशन में रही, जिसने मुंबई जैसे शहरों में ब्लास्ट कराया था। सारे फिल्म स्टार ने D कंपनी को छोड़ दिया। ममता एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थी जो डी कंपनी के साथ रहीं।