अपडेटेड 12 August 2024 at 12:45 IST
हिमाचल: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, SDM जतिन लाल का बयान- 'ऊना में 3 शव बरामद, 1 बच्चा लापता'
ऊना जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ से कई क्षेत्रों में तबाही की खबर आ रही है, वहीं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए SDM जतिन लाल ने स्थिति का जायजा लिया।
- भारत
- 3 min read

Una Flood: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में भारी बारिश के बाद बाढ़ से कई क्षेत्रों में तबाही की खबर आ रही है, वहीं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए SDM जतिन लाल ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आज जिले में बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अब तक 3 शव बरामद किए गए हैं और एक बच्चे के लापता होने की सूचना मिली है। राहत कार्यों के लिए SDRF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
SDM जतिन लाल ने कहा, 'हमारी कोशिश है कि प्रवासी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और उनके भोजन-पानी की व्यवस्था की जाए। पूरा प्रशासन राहत कार्यों में सक्रिय रूप से जुटा हुआ है। सरकार लोगों के साथ है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी।' प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
बाढ़ से सड़कें और नेशनल हाईवे बंद
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। खबरों में बताया जा रहा है कि 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं और 5 नेशनल हाईवे से संपर्क टूट चुका है। कई स्थानों पर गाड़ियां बाढ़ में बह गईं हैं और कुछ स्थानों से शव मिलने की भी खबरें आ रही हैं। कई लोग अभी भी लापता हैं।
नदियां उफान पर, स्थिति और गंभीर
हिमाचल प्रदेश (Himachal Flood) में अलर्ट जारी किया गया है। नदियां उफान पर हैं जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। प्रशासन और राहत टीमें स्थिति पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद SDM जतिन लाल ने बताया कि 'ऊना में 3 शव बरामद, एक बच्चा लापता है'। दूसरी ओर नाहन में मारकंडा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
Advertisement
यह भी पढ़ें : हांफती जिंदगी, तैरती गाड़ियां और मौत का कोहराम...पहाड़ से जमीन और रेगिस्तान तक बरिश से हाहाकार
बह गई 11 लोगों से भरी गाड़ी, मिले 4 शव
हिमाचल प्रदेश और पंजाब बॉर्डर से भी एक घटना सामने आई है जिसमें, जेजों खड्ड में बाढ़ के तेज बहाव में 11 लोगों से भरी एक गाड़ी बह गई। रेस्क्यू टीम ने 4 शव बरामद किए हैं। इसी तरह पूरे हिमाचल भर से खबरें सामने आ रही हैं। जहां कहीं बाढ़ से रास्तों का संपर्क टूट गया है, तो कहीं शव मिल रहे हैं।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 07:25 IST