BIG BREAKING: सुबह-सुबह इस राज्‍य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग; जानिए कितनी थी तीव्रता

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himachal Pradesh mandi strong earthquake people came out  homes panic know the intensity
BIG BREAKING: सुबह-सुबह इस राज्‍य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके | Image: Pixabay

हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र जैदेवी के पास आंका गया है। भूकंप के झटकों से जैसे ही धरती हिली लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल शोर मचाने लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.5 मापी गई। बता दें उत्तर भारत में सुंदरनगर शहर पहले से भी जोन 5 में अति संवेदनशील जगह बताई गई है। जहां 5 से अधिक तीव्रता पर जानमाल के नुकसान की आशंका है। जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी कर इसकी पुष्टि की है। कहीं से भी कोई नुकसान की जानकारी नहीं है।

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 7 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और स्थिति को लेकर आशंकित रहे। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों को सुनिश्चित किया। हालांकि, भूकंप के बाद क्षेत्र के नागरिकों में हल्की दहशत का माहौल रहा, लेकिन किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

इससे पहले असम में महसूस किए गए झटके

भारत के आसपास के देशों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। म्यांमार, बांग्लादेश, तजाकिस्तान, पाकिस्तान और यहां तक कि तिब्बत में भी हालिया दिनों में भूकंप से धरती हिली है। देश में इससे पहले 11 अप्रैल को असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.5 थी और जमीन से दूरी 5 किलोमीटर।

क्यों आतें हैं भूकंप के झटके

Advertisement

दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।

बता दें कि भूकंप की तीव्रता का पता लगाने के लिए रिक्टर स्केल का इस्तेमाल किया जाता है। रिक्टर स्केल पर 1 से 9 तक आए भूकंप के झटकों को मापा जाता है। भूकंप के दौरान पृथ्वी के नीचे से ऊर्जा तरंगे निकलती हैं। उसे रिक्टर स्केल के जरिए मापा जाता है। इसके बाद ही यह पता लग पाता है कि भूकंप की तीव्रता कितनी थी और इसका केंद्र किस क्षेत्र में था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: पति की उठ रही थी अर्थी, तभी पत्‍नी ने कुछ देखा और घुमा दिया फोन,श्‍मशान पहुंच पुलिस को बुझानी पड़ी जलती चिता; जानिए मामला
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड