Himachal Pradesh: मंडी में भीषण लैंडस्लाइड, दो घर बहे; 6 लोगों की मौत, एनडीआरएफ जवान सहित दो लापता

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारिश के चलते देर रात भीषण भूस्खलन हुआ है। भूस्‍खलन में दो घर बह गए जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
himachal pradesh mandi land slide
Himachal Pradesh: मंडी में भीषण लैंडस्लाइड, दो घर बहे; 6 लोगों की मौत | Image: X

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बारिश के चलते देर रात भीषण भूस्खलन हुआ है। भूस्‍खलन में दो घर बह गए जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं मलबे में दबे दो लोगों का कोई पता नहीं चल पाया है। मलबे में दबे लोगों में एक कश्मीरी मजदूर और एक एनडीआरएफ का जवान शामिल है। 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम को सुंदरनगर उपमंडल के जमंगबाग में बीबीएमबी कॉलोनी के में पहाड़ी का एक हिस्सा दरक कर दो घरों के उपर आ गिरा। इस दौरान लोग जहां जान बचाने के लिए भागे, वहीं, कुल 6 लोग मलबे में दब गए। इसमें मां और मासूम बेटी के अलावा, एक अन्य बुजुर्ग का शव बरामद पहले बरामद किया गया। बाद में देर रात को मां और बेटे के अलावा, एक स्कूटर सवार का शव भी बरामद हुआ।

मृतकों का नाम

  • सुरेंद्र कौर
  • गुरप्रीत सिंह (सुरेंद्र कौर का बेटा)
  • गुरप्रीत की पत्नी भारती (28)
  • गुरप्रीत की 3 वर्षीय बेटी कीरत 
  • शांति देवी (पड़ोसी)

    बरसात में कटिंग, तभी हुआ हादसा


इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस घर के पास विभाग की तरफ से कटिंग करके पाइपें डालने का कार्य किया जा रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ है। यह कार्य बरसात के बाद भी किया जा सकता था। यदि कटिंग का कार्य नहीं चला होता तो यह हादसा भी नहीं होता। इन्होंने सरकार और प्रशासन से इस पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश जारी है। इसे देखते हुए, स्थानीय मौसम विभाग ने आज, बुधवार के लिए कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। इसके साथ ही, ऊना और बिलासपुर जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इसे भी पढ़ें- UP: वृंदावन के पुजारी ने किया 'महापाप', प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर युवक का किया यौन उत्‍पीड़न; VIDEO बना करने लगा ब्‍लैकमेल

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड