BIG BREAKING: हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, 25 यात्रियों से भरी बेकाबू बस खाई में गिरी, कई घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आनी में यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर खाई में गिर गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Himachal Bus Accident
Himachal Bus Accident | Image: X

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित आनी में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां आनी से छतरी जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गई। बस में 25 यात्री सवार थे। हादसे में कई लोगों बूरी तरह घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में यात्रियों की मौत हुई है या नहीं फिलहाल इसकी सटीक जानकारी नहीं मिली है।  सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गई है। 

कुल्लू के आनी में मंगलवार,10 दिसंबर को भीषण सड़का हादसा हुआ। यहां एक प्राइवेट बस गहरी खाई में जा गिरी। चालक का बस से नियंत्रण खोने की  वजह से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, आनी के शकेलहड़ के पास यह हादसा हुआ है। बस की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। हादसे में कुछ लोगों की मौत की भी आशंका है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

आनी से छतरी जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि बस में 25 यात्री सवार थे। जैसे ही बस आनी से छतरी के लिए निकली, तो थोड़ी दूर जाकर शकेलहड़ के पास ही हादसे का शिकार हो गई। सड़क से खाई में गिरने के बाद बस के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंची। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सड़क से खाई में गिरी बस

बस एक मोड से सीधे 200 मीटर नीचे जा गिरी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तीखे मोड़ पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है और बस के नीचे दबे लोग बाहर निकाला। अपनी-अपनी प्राइवेट गाड़ियों से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: मुंबई में 'मौत की बस' चलाने वाला ड्राइवर संजय मोरे गिरफ्तार, 36 को कुचला, अबतक 6 की हो चुकी है मौत

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड