अपडेटेड 10 December 2024 at 11:45 IST

मुंबई में 'मौत की बस' चलाने वाला ड्राइवर संजय मोरे गिरफ्तार, 36 को कुचला, अबतक 6 की हो चुकी है मौत

मुंबई के कुर्ला में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। पुलिस ने BEST के बस ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Bus Accident
BEST बस ड्राइवर संजय मोरे गिरफ्तार | Image: PTI

Mumbai Bus Accident: मुंबई के कुर्ला में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालात गंभीर है। हादसे की वजह बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने BEST के बस ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोपहर 2 बजे के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) इलाके में सार्वजनिक परिवहन सेवा- BEST की एक बस ने कई लोगों को कुचल दिया। जानकारी के अनुसार, चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था और पैदल चल रहे लोगों और कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद कई वाहन घसीटते चले गए या क्षतिग्रस्त हो गए।  इस दुर्घटना में 43 लोग घायल हो गए, जबकि की 6 लोगों की मौत हो गई।

इस वजह से हुआ बस हादसा

बस कुर्ला स्टेशन से साकीनाका जा रही थी। BEST की बस के चालक ने रूट ए322 पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।  जिसके बाद बस की गति बढ़ गई। बस पैदल यात्रियों और वाहनों को कुचलने के बाद बुद्ध कॉलोनी नामक आवासीय सोसाइटी में घुस गई और तब जाकर रुकी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मृतक संख्या और बढ़ सकती है। अस्पताल में भर्ती कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CM फडणवीस ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है और मुआवजे का भी ऐलान किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कुर्ला दुर्घटना में मृतक पीड़ितों के परिजनों को 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है और घायलों के इलाज का खर्च BEST और BMC उठाएगी।

Advertisement

आरोपी ड्राइवर गिरफ्तारी

मुंबई पुलिस ने हादसे के बाद कुर्ला स्टेशन को जोड़ने वाले एसजी बर्वे मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है। पुलिस ने बस के ड्राइवर संजय मोरे को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर के खिलाफ कुर्ला पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 105, 110.. 118 (1) 118(2) के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ड्राइवर की पहले मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस के मुताबिक वह शराब के नशे में नहीं था। दोपहर 2 बजे के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा

बस में तकनीकी खराब की जांच

BEST की तकनीकी टीम बस की खराबी की भी जांच करेगी। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर एमएच 01-ईएम-8228 है। एक अधिकारी ने मुताबिक 12 मीटर लंबी इस इलेक्ट्रिक बस को हैदराबाद स्थित ‘ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक’ ने बनाई और इसे BEST ने लीज पर लिया था। ऐसी बसों के चालक निजी ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। वहीं बताया ये भी गया है कि यह बस सिर्फ 3 महीने ही पुरानी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: इल्तिजा के हिंदुत्व को बीमारी बताने पर भड़के धीरेंद्र शास्ती,दी ये सलाह
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 December 2024 at 10:56 IST