बहने लगी जलती हुई चिता...नदी किनारे चल रहा था अंतिम संस्‍कार, तभी आई ऐसी आफत; जान बचाकर भागे लोग- VIDEO

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में जमकर पानी बरसा। ब्यास नदी में पानी इतना भर गया कि जलती चिता तक बहने लगी।

Follow : Google News Icon  
hamirpur vyas river
hamirpur vyas river | Image: videograb/x

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में जमकर पानी बरसा। ऐसे में हमीरपुर में ब्यास नदी में पानी इतना भर गया कि जलती हुई चिता तक बहने लगी। इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों की जान तक पर बन आई। लोगों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, ब्यास नदी के किनारे पर कुछ लोग शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से जलती हुई अर्थी बहने लगी। ऐसे में कुछ लोग मुश्किल से अपनी जान बचाकर छोर तक पहुंचे। वहीं कुछ अन्य लोगों और लकड़ियों को ट्रक की मदद से बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद किसी दूसरे स्थान पर शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया गया।

घटना का वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना हमीरपुर और कांगड़ा की सीमा पर ब्यास नदी के किनारे हुई। भडोली गांव के लोग परंपरा अनुसार ब्यास नदी के किनारे अंतिम संस्कार रहे थे। इस बीच दोपहर बाद अचानक बारिश के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस वजह से अंतिम संस्कार के लिए मौके पर मौजूद लोग फंस गए। इसके बाद वह लोग किसी तरह से अपनी जान बचाने में सफल रहे।

Advertisement

प्रशासन को कैसे चला घटना का पता?

इस बारे में एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। इस बारे में प्रशासन को भी वीडियो के जरिये मालूम चला। अंतिम संस्कार किसका किया जा रहा था, इस बारे में पुष्टि नहीं हो पा रही है। वीडियो में दिख रही जगह कांगड़ा जिले की सीमा के अंतर्गत आती है। इस घटना की पड़ताल की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: योगी सरकार आपके घर तक पहुंचाएगी संगम जल! की गई ये खास व्यवस्था

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड