आर्थिक बोझ में दबी हिमाचल की सुक्खू सरकार का नया फरमान, 50 हजार से अधिक पदों पर नौकरियां खत्म

हिमाचल प्रदेश में दो साल या इससे अधिक समय से विभागों में चल रहे सभी खाली पद खत्म करने का आदेश आया है। इस फैसले से एक साथ हजारों नौकरियां खत्म होंगी।

Follow : Google News Icon  
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu
Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu | Image: Facebook

Himachal Pradesh News: कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी आर्थिक संकट है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों तक की महीनेभर की सैलरी छोड़ने का फैसला हुआ था। हालांकि बद से बदतर होगी हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार सुक्खू सरकार ने नौकरियों पर प्रहार किया और एक फैसले से हजारों नौकरियों को खत्म कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश में दो साल या इससे अधिक समय से विभागों में चल रहे सभी खाली पद खत्म करने का आदेश आया है। इस फैसले से एक साथ हजारों नौकरियां खत्म होंगी। बताया जाता है कि सभी विभागों को वित्त विभाग ने आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। जानकारी के मुताबिक, सरकारी विभागों में लगभग 50 हजार से अधिक पद खाली चल रहे हैं।

चुनाव में किया था हर साल एक लाख नौकरी का वादा

इसको भी समझना होगा कि चुनावों के वक्त कांग्रेस ने एक साल में एक लाख नौकरियां देने की गारंटी दी थी। हालांकि नौबत ये आ चुकी है कि अब नौकरियों पर ही ताला लगा दिया है। दो साल से भर्तियां लटकी हैं। अब सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी की उम्मीद भी खत्म कर दी है।

बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरा

हिमाचल सरकार के नए आदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो चुकी है। अमित मालवीय कहते हैं- ‘हिमाचल प्रदेश सरकार ने दो साल या इससे अधिक समय से सरकारी विभागों या सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों में रिक्त चल रहे सभी पद खत्म करने का आदेश जारी किया है। इन पदों की संख्या हजारों में बताई जा रही है। चुनाव में वादा था सरकारी नौकरी देने का, सरकार बनते ही नौकरियां खत्म की जा रही हैं। कांग्रेस सिर्फ झूठ का पुलिंदा है।’

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की लिस्ट, केजरीवाल पर हमला का दावा

Published By :
Dalchand Kumar
पब्लिश्ड