LIVE BLOG

CM सैनी ने PM मोदी से की मुलाकात, बोले- हरियाणा में विकास की गति को तेजी से बढ़ाएंगे

India News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद सीएम सैनी ने कहा कि वो हरियाणा में आने वाले समय में विकास की गति को तेजी से बढ़ाएंगे। कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Haryana Cabinet Oath-Taking: Who All Took Oath Along With CM Saini?
PM मोदी और सीएम सैनी की मुलाकात | Image: ANI

कांग्रेस ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।


मैं सत्ता का लालची नहीं हूं: अरविंद केजरीवाल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "कल मैं विकासपुरी गया था और उन्होंने अपने गुंडों के साथ मुझ पर हमला किया। क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? अगर हिम्मत है तो मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें। आपकी (भाजपा) 22 राज्यों में सरकार है, मैंने दिल्ली में 500 मोहल्ला क्लीनिक बनवाए हैं, आपको 5,000 क्लीनिक बनवाने चाहिए थे... मैं सत्ता का लालची नहीं हूं। मैंने मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी है, मुझे चिंता नहीं है कि मैं वापस आऊंगा या नहीं, मुझे चिंता है कि दिल्ली का काम रुकना नहीं चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "...आपको पानी का बिल भरने की जरूरत नहीं है। मुझे फिर से सीएम बनाइए और मैं आपके पानी के बिल माफ कर दूंगा।"


Advertisement

पहाड़ी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान जारी: DIG शिव कुमार शर्मा

DIG शिव कुमार शर्मा ने कहा, "लोगों के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था कायम है। वे हमें सूचनाएं देते हैं। पहाड़ी इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान चल रहे हैं क्योंकि हमें हलचल दिखाई दे रही है...हम सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ के साथ लगातार संपर्क में हैं...हम किसी भी हरकत को नाकाम करने के लिए तैयार हैं। पुलिस और सेना की क्यूआरटी लगातार काम कर रही है।"


चक्रवात दाना पर ओडिशा CM मोहन चरण माझी का बयान

चक्रवात 'दाना' पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "भगवान जगन्नाथ की कृपा से ओडिशा के लोग चक्रवात दाना से बच गए। मैं राज्य के सभी मंत्रियों, विधायकों, सांसदों और सरकारी अधिकारियों को टीम वर्क के लिए धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने शून्य हताहत लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए दिन-रात काम किया।"


Advertisement

चित्रकूट में रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव चित्रकूट में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज का दिन मेरे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है। जब भगवान राम ने अपने वनवास काल में जहां 11 साल से ज़्यादा का वक्त बिताया है, यहां आकर लगा कि पुण्य का अवसर मिला है... चित्रकूट पवित्र धाम है जहां अयोध्या के समान ही करोड़ों लोगों की श्रद्धा लगी हुई है... मैं यहां आज रात रूककर कल रवाना हो जाऊंगा। हम विकास के कई मामलों में चित्रकूट के लिए प्लानिंग कर रहे हैं।"


इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में FIR दर्ज

जामताड़ा से बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन के खिलाफ दिए गए विवादित बयान को लेकर इरफान अंसारी के खिलाफ जामताड़ा थाना में एफआइआर दर्ज(कांड संख्या 208/24) किया गया है। यह मामला आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में दर्ज किया गया। वहीं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने राज्य के चीफ सेक्रेट्री, डीजीपी, होम सेक्रेट्री और जामताड़ा एसपी और डीसी से इस मामले की जांच कर तीन दिनों के अंदर रिर्पोट मांगा है।


सिद्दीकी हत्याकांड के 8 आरोपी 4 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में गिरफ्तार किए गए सभी 9 आरोपियों को आज पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी हरीश को 28 अक्टूबर तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में और बाकी आरोपियों को 4 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने आरोपी शूटर गुरमेल सिंह, धर्मराज कश्यप, प्रवीण लोंकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


मुझे मारना चाहती है भाजपा: अरविंद केजरीवाल

आम आमदी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये (BJP) मुझे मारना चाहते हैं। कल विकासपुरी में इन्होंने मुझ पर हमला करवाया। सामने आकर चुनाव लड़ो ना, हमला क्यों करवाते हो? अगर मैंने दिल्ली में 500 मोहल्ला क्लिनिक बनाये तो तुम्हारी 22 राज्यों में सरकार है, तुम 5,000 मोहल्ला क्लिनिक बनाकर दिखा देते। मैं जेल गया तो दिल्ली चमका देते लेकिन बीजेपी ने दिल्ली बर्बाद कर दी। चिंता मत करना, अब मैं आ गया हूँ, आपका पानी का बिल माफ़ करवाने के साथ सभी काम करवा दूंगा।"


BJP-RSS के रंग में आ गई JDU: तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा-RSS के रंग में JDU आ गई है। देश समाज में जहर फहलाने वाले चाहते हैं ताकि दो समुदायों के बीच लड़ाई होती रहे। हम मुद्दों की सुनवाई की बात करते हैं, पर भाजपा मंदिर, मस्जिद, हिंदु मुस्लिम पर बात करती है। गिरिराज सिंह कपड़ा मंत्री हैं पर टेक्सटाइल पार्क बिहार को क्यों नहीं दिया, और यहां लोगों को लड़वाने के लिए आते हैं। अगर अमन चैन छीनने का प्रयास होगा तो मुंहतोड़ जवाब देंगे।"


गांव में बैठे लोगों के हाथ में पैसे आना हमारी प्राथमिकता: CM सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "...हमारी सरकार की प्राथमिकता यह है कि गांव में बैठे हुए लोगों के हाथ में पैसे आए, गांव के लोग स्वस्थ रहें, युवाओं को रोजगार मिले और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को कैसे मजबूत किया जाए, इस दृष्टि से हमारी सरकार कार्य कर रही है...आने वाले बजट में हम अमूलचूल परिवर्तन करने जा रहे हैं..."


राष्ट्रपति मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे पर सीएम साय का बयान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 2 दिन का प्रवास प्रदेश में था और इन दो दिनों के दौरान उन्होंने 4 यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भाग लिया..."


महाराष्ट्र चुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।


अपने राष्ट्रीय हितों को आगे रखने में संकोच नहीं करना चाहिए: एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "दुनिया भारत आ रही है क्योंकि भारत में अवसर हैं...हमें अपने राष्ट्रीय हितों को आगे रखने में संकोच नहीं करना चाहिए...कितने देशों में यूक्रेन और रूस जाकर राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करने की क्षमता है?...दुनिया को भारत से अपेक्षाएं हैं...किसी को तो कुछ करना ही होगा, आखिर युद्ध कब तक चलता रहेगा...दुनिया ने कभी इतना अद्भुत G20 नहीं देखा होगा (जिसकी मेजबानी भारत ने की) और दुनिया इसे याद रखेगी..."


जहरीली शराब मामले पर भड़के तेजस्वी

जहरीली शराब मामले पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "... नीतीश कुमार ने सबसे अधिक शराब की दुकानें खुलवाई, पंचायत तक में शराब की दुकान खोली गई। अब शराबबंदी हुई तो जहरीली शराब से लोगों की लगातार मौत हो रही है। मुख्यमंत्री ने पीडित परिवार के परिवारों को संवेदना तक नहीं जताई। सरकार बड़ी मछली पर कार्रवाई नहीं करती है क्योंकि सरकार ही माफियाओं को संरक्षण देने का काम करती है। शराब उपलब्ध हो रही है तो यह सरकार की असफलता है। कानून-व्यवस्था के मामले में बिहार हाशिए पर आ चुका है।"


हरियाणा CM सैनी ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। वहीं सीएम सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।


कर्नाटक में बाढ़ के कारण मरने वालों के लिए तुरंत मुआवजा देने का निर्देश

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, "मैंने सभी डीसी(डिप्टी कमिश्नर) को निर्देश दिया है कि जहां कहीं भी बाढ़ के कारण मौतें हुई हैं, वहां तुरंत मुआवजा प्रदान करें, सर्वेक्षण पूरा करें और एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजें..."


हरियाणा में विकास की गति बढ़ाएंगे: CM सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "कल विधानसभा में हमारे विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह था। उसके बाद आज मुझे प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का अवसर मिला और उनसे हरियाणा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ण रूप से इस बात को कहा कि आने वाले समय में हरियाणा में तीव्र गति से विकास की गति को बढ़ाएंगे। चाहे हरियाणा की सड़कों की बात हो या मेट्रो की बात हो, आने वाले समय में हरियाणा एक तीव्र गति से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा... उन्होंने विभिन्न मुद्दों के बारे में जानकारी ली है और आगे भविष्य में हरियाणा में क्या-क्या कार्य करने हैं, उसके बारे में भी हमने चर्चा की है..."


हरियाणा सीएम सैनी ने पीएम मोदी से की मुलाकात

हरियाणा के मुख्यमंज्ञी नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान हरियाणा के विकास और राज्य से जुड़े अन्य अहम मुद्दों पर चर्चा की।


ईरान को नहीं करना चाहिए हमला- ब्रिटेन

इजरायल पर हमले के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि अब ईरान को इजरायल पर जवाबी हमला नहीं करना चाहिए। 
 


लेबनान के संदिग्ध ड्रोन को मार गिराया- IDF

इजराइली सेना ने कहा है कि  लेबनान की तरफ से दागे गए संदिग्ध ड्रोन को उसने मार गिराया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 


इजरायली हमले में ईरान के दो सैनिकों की मौत

ईरान की सेना ने स्वीकार किया है कि इजरायल के हमले में उसके दो सैनिकों की मौत हो गई। इससे पहले ईरान ने हमले में सीमित नुकसान होने की बात कही थी। ईरान ने कहा कि इजरायल ने अपने हमले में उसके दो सैन्‍य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया। 


इजरायल के विदेश मंत्रालय का बयान

इजरायल के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर बयान जारी किया। बयान में बताया गया, "हमारे विमान सुरक्षित रूप से घर लौट आए हैं। ईरान ने जो हाल के महीनों में हमले किए यह हमला उनका जवाब था। हमारा मिशन पूरा हो गया है।"


सऊदी अरब ने की हमले की निंदा

सऊदी अरब ने इजरायल के ईरान पर हमले की निंदा की है। सऊदी ने इसे 'ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन' बताया है। 
 


इजरायल के हमलों पर ईरान की प्रतिक्रिया

इजरायल की बमबारी पर अब ईरान का बयान भी आ गया है। ईरान ने कहा कि हमलों में कुछ जगहों पर सीमित नुकसान हुआ है। अभी जांच की जा रही है। ईरान ने यह भी कहा है कि इस आक्रमण को सफलतापूर्वक विफल कर दिया गया है। 
 


अमेरिका की ईरान को चेतावनी

अमेरिका ने कहा कि अब ईरान को इजरायल पर हमले करना बंद करना होगा। अगर इसके बाद भी उन्होंने ऐसा किया तो इसके उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 
 


IDF प्रवक्ता का बयान

IDF प्रवक्ता ने कहा कि कुछ समय पहले IDF ने ईरान के कई क्षेत्रों में सैन्य ठिकानों के खिलाफ लक्षित और सटीक हमला पूरा किया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने बेस पर लौट आए है। हमला ईरान में इजरायल और उसके नागरिकों के खिलाफ हमलों के जवाब में किया गया था। जवाबी हमला पूरा हो गया है। 
 


ईरान की हवाई सीमा से उड़ानों पर लगी रोक

इजरायल के हमले के बाद ईरान की हवाई सीमा से उड़ानों पर रोक लगा दी गई। अगले आदेश तक ईरान ने सभी उड़ानें स्थगित कर दी हैं। 


CM योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की समस्याएं सुनी।


चुनाव के बाद बिखर जाएगा MVA गठबंधन- किरीट सोमैया

BJP नेता किरीट सोमैया ने कहा, "संजय राउत, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी हमपर पर EVM को लेकर आरोप लगा रहे थे। लोग इस बार आक्रामक तरीके से मतदान करेंगे और चुनाव परिणामों के बाद महाविकास अघाड़ी पूरी तरह से विभाजित और बिखर जाएगा।"


यमुना नदी पर जहरीले झाग की परत

दिल्ली में यमुना नदी की सतह पर जहरीली झाग की परत देखी गई।       


गुलमर्ग आतंकी हमले के बाद सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 24 अक्टूबर को बारामूला में एक सैन्य वाहन पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के दो जवान और दो नागरिक पोर्टर मारे गए। एक जवान और एक पोर्टर घायल हो गए।


'खराब' श्रेणी में दिल्ली की हवा

दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास AQI 237 पर पहुंच गया है, जिसे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार 'खराब' श्रेणी में रखा गया है।


पंजाब में किसानों का प्रदर्शन

पंजाब में आज किसान प्रदर्शन करेंगे। किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंधेर ने ऐलान किया कि 26 अक्टूबर को हम माझा-मालवा-दोआबा क्षेत्र में राजमार्गों को अवरुद्ध करेंगे। 


केजरीवाल पर हुए हमले पर वीरेंद्र सचदेवा का बयान

दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज विकासपुरी में लोग अरविंद केजरीवाल के पास पीने के पानी की खराब गुणवत्ता की शिकायत लेकर गए थे, और उनसे और उनके विधायक से उस पानी को पीने के लिए कहा। अरविंद केजरीवाल इस अनुरोध से घबरा गए। जब लोग उनसे सवाल पूछते हैं, तो वे इसे भाजपा द्वारा हमला कहते हैं। उनके विधायक दिल्ली की जनता को लूट रहे हैं।"


महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की आएगी लिस्ट

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी हो सकती है। कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा, "अंतिम सूची आज जारी होने की संभावना है। हम देखेंगे कि सीट समायोजन में गुंजाइश है या नहीं और हम अपनी दोनों मांगों के अनुरूप कल उद्धव ठाकरे के साथ बातचीत करेंगे।"

Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड