Himachal Pradesh: कांग्रेस के पूर्व विधायक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली

हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को शुक्रवार को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Shooting, shot dead, gun, firing
Himachal Pradesh: कांग्रेस के पूर्व विधायक को अज्ञात लोगों ने मारी गोली | Image: ANI/Representative

हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को शुक्रवार को उनके आवास पर अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में ठाकुर और उनके निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) घायल हो गए। उसने बताया कि हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं।

पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी

पूर्व विधायक पत्नी को आवंटित सरकारी आवास के प्रांगण में अन्य लोगों के साथ होली मना रहे थे, तभी चार लोग आये और गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक ठाकुर के पैर में गोली लगी है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि हमलावर कथित तौर पर मुख्य बाजार की ओर पैदल भागे हैं।

धवल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक हमले के तुरंत बाद ठाकुर को इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला रेफर कर दिया गया, जबकि पीएसओ को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया।

ये भी पढ़ें - 72 घंटे में तीन बार दहला पाकिस्तान, जुमे के दिन में मस्जिद में धमाका

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड