हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिए मुफ्त कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पूरे हिमाचल प्रदेश में 6,800 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Sukhwinder Singh Sukhu
Sukhwinder Singh Sukhu | Image: ANI

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य पूरे हिमाचल प्रदेश में 6,800 छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत, क्रैक एकेडमी 34 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 100 मेधावी छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करेगी।

निष्पक्ष चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के शीर्ष 100 छात्रों को मुफ्त कोचिंग मिलेगी, जबकि अगले 200 छात्रों को 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी तथा इसके बाद के 500 छात्रों को 50 प्रतिशत की रियायत मिलेगी। इन छात्रों को एकेडेमी तब तक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करेगी जब तक वे अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

छात्रों और अभिभावकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन विभाग द्वारा विकसित आठ विभागों में 66 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) की प्रगति और प्रदर्शन की निगरानी के लिए सीएम डैशबोर्ड का शुभारंभ किया।

Advertisement

शिमला में जारी एक बयान में कहा गया कि इस पहल के तहत ग्रामीण विकास विभाग से 8 केपीआई, लोक निर्माण विभाग से 8 केपीआई, जल शक्ति विभाग से 6 केपीआई, राजस्व विभाग से 7 केपीआई समेत आठ विभागों को शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने ICC को लगाया चूना! वाइपर से पानी सुखाते हुए मैदानकर्मी गिरा धड़ाम, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैरान; VIDEO

Advertisement
Published By:
 Ritesh Kumar
पब्लिश्ड