African Swine Flu: 'अफ्रीकन बीमारी' से भारत के इस राज्य में टेंशन, सूअरों की खरीद-बिक्री पर लगा प्रतिबंध

पहाड़ी राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के नए मामले सामने आ रहे हैं। फ्लू के कारण कई सूअरों की मौत भी हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
African swine flu
African swine flu | Image: Pixbay

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू ने भारत में दस्तक दे दी है। पहाड़ी राज्य में इसके नए मामले सामने आ रहे हैं। फ्लू के कारण कई सूअरों की मौत भी हो गई है। ऐसे में प्रदेश में सुअरों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद यह पाबंदी पशुपालन विभाग ने लगाई  है। सूअरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू ने टेंशन बढ़ा दी है। फ्लू के कारण कई सूअरों की मौत हो गई है। पशुपालन विभाग ने राज्य में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद सूअरों की खरीद-बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। हाल ही में बिलासपुर के झंडूता उपमंडल की कोलका पंचायत में अफ्रीकी स्वाइन फ्लू से संक्रमण का मामला सामने आने के बाद ये आदेश जारी किए गए।

 36 सूअरों की मौत से हड़कंप

अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के कारण हिमाचल के एक सूअर पालन केंद्र में 36 सूअरों की मौत हो गई थी जबकि चार को विभाग ने नियमानुसार मार दिया था।पशुपालन विभाग ने सूअर पालन केंद्र को खाली कराकर सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि पशु औषधालय दसलेहरा के अंतर्गत आने वाले इस फार्म में कुल 40 सूअर पाले गए थे।

खरीद-बिक्री पर लगा प्रतिबंध

नए मामले आने के बाद पशुपालन विभाग अलर्ट मोड पर है। पशुपालन विभाग ने पहले बिलासपुर में ही सुअरों को खरीदने और बेचने पर राेक लगाई थी, मगर अब यह आदेश पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए जारी किए गए हैं। प्रभावित फार्म के आसपास सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। सभी पशुपालन उपनिदेशकों को इस आदेश को लागू करने को कहा गया है। यह व्यवस्था आगले आदेश तक जारी रहेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रडार की पकड़ से बाहर, कितने देशों के पास है हाइपरसोनिक मिसाइल?

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड