अपडेटेड 14 June 2025 at 17:21 IST

Chamba Landslide: हिमाचल के चंबा में लैंडस्लाइड से हड़कंप, पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटा; कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर, VIDEO

हिमाचल के चंबा से लैंडस्लाइड की खबर आई है। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ का हिस्सा टूटते हुए देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  

Chamba landslide: हिमाचल प्रदेश के चंबा से डरा देने वाला लैंडस्लाइड का वीडियो सामने आया है, जिसमें पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिरते हुए दिखाई देता है। लैंडस्लाइड का ये वीडियो कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना चंबा जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हुई, जहां अचानक भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी का हिस्सा सड़क पर आ गिरा। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागते दिखे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। लैंडस्लाइड के कारण मुख्य सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों की आवाजाही पर असर पड़ा है। प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है।

लैंडस्लाइड के दौरान मचा हड़कंप  

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। जानकारी के साथ जो वीडियो सामने आई है उसमें हैरान करने वाली बात भी सामने आई, वीडियो में एक युवक चिल्लाते और सीटियां बजाते हुए नजर आता है, जबकि पास खड़े कुछ लोग उसे सतर्क रहने की चेतावनी भी देते हैं। लैंडस्लाइड के इस खतरनाक दृश्य के दौरान एक तरफ सीटियां बज रही थी तो दूसरी ओर मौके पर हड़कंप भी देखने को मिला।

झुलसाने वाली गर्मी से बारिश ने दी राहत

हाल ही में चंबा में मौसम ने करवट ली है। कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बाद दोपहर को क्षेत्र में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। बारिश ने जहां लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत दी, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कल ( 13 जून, शुक्रवार) दोपहर तक चंबा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, लेकिन बारिश के बाद मौसम कुछ सुहावना हो गया। स्थानीय किसानों के मुताबिक, यह बारिश आगामी फसलों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि इससे खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहेगी। बारिश का आनंद लेने निकले स्थानीय युवाओं ने बताया कि कई दिनों बाद चंबा में मौसम ने राहत दी है। उनके मुताबिक, यह बारिश सिर्फ गर्मी से ही नहीं, फसलों के लिए भी संजीवनी बनकर आई है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : सीट नंबर 11-A, दो अलग-अलग विमान हादसे, चमत्कारिक ढंग से दोनों बचे; संयोग

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 17:12 IST