Himachal: 18 लोगों की मौत, लेकिन तीन मासूमों को कुछ नहीं हुआ... बिलासपुर के भीषण बस हादसे में दिखा भगवान का चमत्कार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए भीषण हादसे ने 18 लोगों की जिंदगियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि पूरा पहाड़ बस पर आकर गिर गया। ये घटना शाम करीब 6.30 की बताई जा रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
बिलासपुर बस हादसा
बिलासपुर बस हादसा | Image: Republic

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए भीषण हादसे ने 18 लोगों की जिंदगियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि पूरा पहाड़ बस पर आकर गिर गया। ये घटना शाम करीब 6.30 की बताई जा रही है।

आपको बता दें कि इस हादसे में दो बच्चियों और एक बच्चे को सुरक्षित निकाला गया है, जिसे भगवान का चमत्कार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, बस में 25 से 30 लोग सवार थे।

आसपास के लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे रहे। हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया और अधिकारियों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

ड्राइवर की भी मौत

इस हादसे में बस चालक और परिचालक की भी मौत हो गई। अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस दौरान 2 बच्चियों को सकुशल निकाला गया। हालांकि, इनमें से एक बच्ची की मां की मौत हो गई।

Advertisement

बताया जा रहा है कि जब बचाव दल ने मलबे को हटाया तो इसी दौरान दोनों बच्चियों की जान बच गई। ये बच्चियां कौन हैं और कहां से हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आपको बता दें कि NDRF की टीम मौके पर पहुंची हैं और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं, SDRF और पुलिस जवान अब खोजी कुत्तों के साथ पहाड़ी की तरफ भी सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं।

सीएम सुक्खू ने जताया दुख

सीएम सुक्खू ने अपने X हैंडल पर लिखा,  बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Bihar Elections: 1952 से अब तक बिहार चुनाव में क्या-क्या बदला?

Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड