BREAKING: 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट, CM धामी को दिया न्योता; जानें कब ऋषिकेश से रवाना होगा पहला जत्था

हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 की तारीख का ऐलान हो गया है। पवित्र कपाट 23 मई को खुलेंगे और 20 मई को पहला जत्था ऋषिकेश से रवाना होगा। जानें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्या कुछ इंतजाम किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hemkund Sahib Yatra 2026
हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई से खुलेंगे | Image: X

Hemkund Sahib Yatra 2026: सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की आगामी यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर है। इसी बीच गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने जानकारी दी की, इस साल तीर्थयात्रियों के लिए गुरुद्वारे के कपाट 23 मई 2026 को खोले जाएंगे।

कपाट खुलने की तारीख का ऐलान होते ही यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली। ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सीएम को आगामी यात्रा की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। बैठक में जानकारी दी गई कि यात्रा का पहला जत्था 20 मई 2026 को रवाना होगा। ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री को इस विदाई समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण भी दिया है। 

यात्रियों की सुविधा के लिए दिए गए निर्देश  

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यात्रा मार्ग पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। साथ ही, तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण समय रहते पूरा कर लें। 

हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने क्या कहा?

ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि लाखों श्रद्धालु इस पावन यात्रा में शामिल होकर गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: ये दुनिया का सबसे बड़ा अभियान- जनगणना को लेकर मन की बात में बोले PM मोदी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड