Mann ki Baat: 'ये दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, इस बार अनुभव...', जनगणना को लेकर 'मन की बात' में बोले PM मोदी, जनता से की ये अपील

Mann Ki Baat 133th Episode: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है। आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है। आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है, यह गोपनीय रखी जाती है,

Follow : Google News Icon  
PM Modi Mann ki Baat
पीएम मोदी 'मन की बात' | Image: Republic

PM Modi Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (26 अप्रैल) को 'मन की बात' के 133वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान जनगणना को दुनिया का सबसे बड़ा अभियान बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में इस समय एक बहुत अहम अभियान चल रहा है, जिसके बारे में हर भारतीय को जानकारी होनी जरूरी है।

जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है- PM मोदी

'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना है। जो पहले से इस तरह की प्रक्रिया से गुजरे हैं, इस बार जनगणना का उनका अनुभव अलग होने वाला है। जनगणना 2027 को डिजिटल बनाया गया है। सारी जानकारी सीधे डिजिटल माध्यम में दर्ज हो रही है। घर-घर जाने वाले कर्मचारियों के पास मोबाइल ऐप है। वे आपसे बात करके उसी में जानकारी दर्ज करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना में आपकी भागीदारी भी आसान बनाई गई है, आप खुद भी अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कर्मचारी के आने से 15 दिन पहले आपके लिए सुविधा शुरू होगी। आप अपने समय के अनुसार जानकारी भर सकते हैं। जब आप प्रक्रिया पूरी करते हैं, तो आपको एक विशेष ID मिलती है। ये ID आपके mobile या e-mail पर आती है। बाद में जब कर्मचारी आपके घर आता है, तो आप यही ID दिखाकर जानकारी की पुष्टि कर सकते हैं। इससे दोबारा जानकारी देने की जरूरत नहीं पड़ती। समय भी बचता है और प्रक्रिया आसान हो जाती है।

Advertisement

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिन राज्यों में स्व-गणना का काम पूरा हो गया है, वहां गणना कर्मचारी द्वारा घरों के सूचीकरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब तक लगभग 1 करोड़ 20 लाख परिवारों का मकान सूचीकरण का कार्य पूरा भी हो चुका है।

आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है- PM मोदी

उन्होंने कहा कि देश की जनगणना सिर्फ सरकारी काम नहीं है। यह हम सब की जिम्मेदारी है। आपकी भागीदारी बहुत जरूरी है। आपकी दी गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है, यह गोपनीय रखी जाती है, डिजिटल सुरक्षा के साथ इसे सुरक्षित किया जाता है। हम सब मिलकर इस प्रक्रिया में भाग लें और जनगणना 2027 को सफल बनाएं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'आज दुनिया जिस तरह के संघर्षों से गुजर रही...', PM मोदी ने मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का किया जिक्र, 'बुद्ध के विचारों' की समझाई अहमियत?

Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड