Hemant Soren चौथी बार बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ; INDI के बड़े नेता मौजूद

हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hemant Soren
Hemant Soren | Image: X- ANI

Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर हेमंत सोरेन की एक बार फिर ताजपोशी हो गई है। चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में INDI गठबंधन के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें। 

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में INDI गठबधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया। अलायंस ने 81 विधानसभा सीट में से 56 सीट जीतकर सत्ता बरकरार रखी। शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

राज्यपाल ने दिलाई हेमंत सोरेन को शपथ

रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के पूर्व सीएम और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन

हेमंत शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी नेताओं का भी शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। समारोह में गठबंधन के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी,  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, AAP  के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, RJD और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई नेता मौजूद रहे। 

Advertisement

चौथी बार CM बनने वाले बने पहले नेता

हेमंत सोरेन के CM पद का शपथ लेते ही उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं। वह झारखंड के 24 साल के इतिहास में चौथी बार सीएम बनने वाले पहले नेता बन गए हैं। उनके पिता शिबू सोरेन और BJP के अर्जुन मुंडा तीन-तीन बार मुख्मंयक्षत्री की कुर्सी पर बैठ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Jhunjhunu By election: BJP ने ओला परिवार के गढ़ को ढहाया, झुंझुनू में कैसे खिला 'कमल'?

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड