ममता कुलकर्णी ने परीक्षा दी या स्‍पेशल 'केक' खिलाया? एक्टेस के महामंडलेश्वर बनने पर हिमांगी सखी ने उठाए सवाल, बताई वो मजबूरी

90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं। महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा ने उन्‍हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Hemangi Sakhi questions Mamta Kulkarni anointment Kinnar Akhada Mahamandaleshwar
ममता कुलकर्णी ने परीक्षा दी या स्‍पेशल 'केक' खिलाया? एक्टेस के महामंडलेश्वर बनने पर हिमांगी सखी ने उठाए सवाल, बताई वो मजबूरी जो... | Image: Instagram

90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे ग्‍लैमरस एक्‍ट्रेस ममता कुलकर्णी अब महामंडलेश्वर बन गई हैं। महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा ने उन्‍हें दीक्षा देकर महामंडलेश्वर बना दिया। म‍हामंडलेश्वर बनने के साथ ही साथ ममता कुलकर्णी का नाम  श्री यामाई ममतानंद गिरि हो गया है। लेकिन अब उन्‍हें ये पद दिए जाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने सवाल उठाए हैं कि जब ममता बनर्जी स्‍त्री हैं तो उन्‍हें किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर क्यों बनाया।

उन्‍होंने रिपब्‍लिक भारत से एक्‍सक्‍लूसिव बात करते हुए कहा कि ममता कुलकर्णी किन्नर तो नहीं है फिर ऐसा फैसला क्यों? किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने ममता कुलकर्णी को दीक्षा दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, तो फिर एक स्त्री को महामंडलेश्वर क्यों बनाया? अगर इसी तरह हर वर्ग को महामंडलेश्वर बनाना है तो फिर अखाड़े का नाम किन्नर क्यों रखा गया है।

'परीक्षा या 'केक' देकर महामंडेलश्वर बनीं ममता कुलकर्णी'

महामंडलेश्वर बनने के बाद ममता कुलकर्णी ने कहा, "मुझे पूछा गया, लेकिन आज मुझे महाशक्ति ने आदेश दिया है कि मुझे ये चुनना है। आज मुझे 23 साल हो जाएंगे ध्यान और तप करते हुए। मेरी काफी परीक्षा ली गई, हर प्रकार के प्रश्न से मैं पास हो गई, तब जाके मुझे महामंडलेश्वर उपाधि प्राप्त हुई"। ममता के इस बयान पर हिमांगी सखी ने सवाल उठाया।

Advertisement

उन्‍होंने कहा कि मुझे पता नहीं ममता कुलकर्णी ने कौन से परीक्षा दी है। इसके बाद उन्‍होंने कहा कि परीक्षा दी है या कोई केक खिलाया है। केक के बारे में जब हिमांगी सखी से पूछा गया कि केक क्या है तो उन्‍होंने कहा कि केक कटा है और सब लोगों में बटा है। कुछ लोगों को केक मीठा भी लगा। उन्‍होंने आगे कहा कि हमारे पास केक नहीं है खिलाने को। हालांकि उन्‍होंने केक क्या है इसपर उन्‍होंने खुलकर जवाब नहीं दिया।

समाज को कैसा गुरु दे रहे हैं हम- हिमांगी सखी

Advertisement

उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी का बैकग्राउंड पूरा विश्व जानता है। ममता कुलकर्णी के रिलेशन D कंपनी के साथ रहे हैं। वह ड्रग्स केस में जेल में भी रही हैं। अचानक से वह भारत आ गईं और उनके वीडियोज वायरल हुए। कुछ समय बाद वह कुंभ में पहुंच गई और अचानक से महामंडलेश्वर घोषित कर गई। उनके रूप में हम समाज को हम कैसा गुरु देने जा रहे हैं। ऐसा महामंडलेश्वर बना रहे हैं? क्या यह अच्छी बात है।

'किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर क्यों बनीं ममता?'

हिमांगी सखी ने तो यह भी कह दिया कि ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया। क्या वह किन्नर हैं? उन्होंने कहा कि ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनी हैं। यह नाम क्यों दिया गया? किन्नर के लिए दिया गया है। किन्नर को सशक्त बनाने के लिए दिया गया है। क्या ममता कुलकर्णी किन्नर हैं, जो उन्हें वहां स्थान दिया गया।

इसे भी पढ़ें- ममता कुलकर्णी किन्नर हैं? महामंडलेश्वर बनाने पर हिमांगी सखी ने उठाए सवाल
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड